होम / सोशल मीडिया से / केयर्न वेदांता के अधिग्रहण में शाहरुख की थी भूमिका, चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बताया कैसे?

केयर्न वेदांता के अधिग्रहण में शाहरुख की थी भूमिका, चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बताया कैसे?

Vedanta ने 2011 में Cairn India का अधिग्रहण किया था. अनिल अग्रवाल ने ट्विटर पर ओम शांति ओम फिल्म का एक मशहूर डायलॉग लिखकर शाहरुख खान को शुभकामनाएं दीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 57 साल के हो चुके हैं. इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शुभकामनाएं दे रही हैं. इस बीच Vedanta Resources Limited के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भी ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और बताया कि Cairn India के अधिग्रहण में शाहरुख खान की कैसे महत्वपूर्ण भूमिका रही.

अनिल अग्रवाल ने क्या ट्वीट किया
आपको बता दें कि Vedanta ने 2011 में Cairn India का अधिग्रहण किया था. अनिल अग्रवाल ने ट्विटर पर ओम शांति ओम फिल्म का एक मशहूर डायलॉग लिखकर शाहरुख खान को शुभकामनाएं दीं और बताया कि कैसे इस अधिग्रहण में उनकी भूमिका रही. उन्होंने ट्वीट किया, "अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है...ओम शांति ओम की रिलीज के बाद केयर्न के लिए बोली लगाने का मेरा सपना साकार हो गया... और शाहरुख का यह डायलॉग तब से मेरे साथ अटका हुआ है."

 

'ओम शांति ओम' की कमाई
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'ओम शांति ओम' 9 नवंबर, 2007 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने तब वर्ल्डवाइड 149 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म का डायलॉग "अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है" काफी मशूहर हुआ था. अनिल अग्रवाल के मुताबिक वो भी इस डायलॉग से काफी प्रेरित थे.

30 मिनट का डांस, 8 करोड़ कमाई
गौरतलब है कि शाहरुख ने केवल फिल्मी दुनिया ही नहीं बिजनेस वर्ल्ड में भी नाम कमाया है. कमाई के लिए शाहरुख खान कई काम करते हैं. उनकी अपनी कंपनी है, वो कई ब्रैंड एंडोर्स करते हैं, कई कंपनियों में उन्होंने पैसा लगाया हुआ है, वो प्राइवेट पार्टियों में भी शिरकत करते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख किसी बर्थडे पार्टी, शादी या फिर किसी और प्राइवेट फंक्शन में डांस करने के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए लेते हैं. कुछ साल पहले दुबई की एक शादी में 30 मिनट की डांस परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने करीब 8 करोड़ रुपए लिए थे. इसके अलावा, मुंबई की एक शादी में उन्होंने देवदास स्टाइल में ग्लास तोड़कर, चुटकुले सुनकर और कुछ मेहमानों को ऑटोग्राफ देकर महज आधे घंटे में 5 करोड़ रुपए कमाए थे. उन्हें हर साल कई शादियों में शरीक होने का इन्वीटेशन मिलता है, लेकिन वह केवल सिलेक्टेड शादियों में ही जाते हैं.

इन कंपनियों में लगाया पैसा
शाहरुख खान का 'Red Chillies Entertainment’ नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसका वार्षिक टर्नओवर 500 करोड़ रुपए के आसपास है. इसकी स्थापना उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर 2002 में की थी. इसके अलावा, उनकी एडटेक कंपनी Byju’s में भी हिस्सेदारी है. इसके Endorsment के लिए उन्हें सालाना 3-4 करोड़ रुपए भी मिलते हैं. इतना ही नहीं, बच्चों की इंटरनेशनल एजुकेशनल+एंटरटेनमेंट चेन 'KidZania' में भी उन्होंने पैसा लगाया हुआ है. शाहरुख ने कभी अपनी हिस्सेदारी का खुलासा नहीं किया, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि KidZania में उनकी 26 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा भी उन्होंने कुछ दूसरी कंपनियों में भी इन्वेस्ट किया हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विवादों से घिरे Dr Vivek Bindra की नेटवर्थ के बारे में कितना जानते हैं आप?

बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि विवेक बिंद्रा, उद्यम और कारोबार की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं.

25-December-2023

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए Sandeep Maheshwari का Dr Vivek Bindra से क्‍या है कनेक्‍शन?

विडियो पोस्ट हुआ तब तक सब ठीक था लेकिन कुछ ही देर के बाद यह पूरा मामला कलेश की जड़ बन गया.

21-December-2023

मां की मौत के कारण छुट्टी से लौटे कर्मचारी को इस नामी कंपनी ने कर दिया बाहर

मैं सौभाग्‍यशाली हूं कि मैंने वह समय और ऊर्जा अपनी मां के साथ लगाई न कि एक ऐसी कंपनी साथ जिसके लिए आप ओवरवर्क करते हो एक सर्द शुक्रवार को आपको पता चलता है कि आपका बैच अब काम नहीं करेगा. 

27-January-2023

ईलॉन मस्क का अगला शिकार 'Apple'? एक के बाद एक किए कई ट्वीट, जानिए क्या कहा?

ईलॉन मस्क किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब वे Apple को लेकर किए गए नए ट्वीट से खबरों में बने हुए हैं.

29-November-2022

4 साल की बच्ची के दिल में छेद, गौतम अडानी ने किया ऐसा ट्वीट; तारीफ करते नहीं थकेंगे आप

गौतम अडानी ने ट्विटर पर वायरल हो रहे एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अपना संदेश दिया.

14-November-2022


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

52 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago