✕

होम / बिजनेस / ओवैसी को टक्‍कर देने वाली माध्‍वी लता के साथ ऐसा क्‍या हुआ कि इतनी घट गई इनकम

ओवैसी को टक्‍कर देने वाली माध्‍वी लता के साथ ऐसा क्‍या हुआ कि इतनी घट गई इनकम

माध्‍वी लता का इससे पहले कोई पॉलिटिकल इतिहास नहीं रहा है. वो मुस्लिम इलाकों में सशक्तिकरण से लेकर समाज के कई तपकों के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश भर में हो रहे लोकसभा चुनाव में कुछ ऐसी हॉट सीट हैं जिन पर सभी की नजरें लगी हुई हैं. उन्‍हीं सीटों में से एक है हैदराबाद. क्‍योंकि यहां से मौजूदा सांसद ओवेसी हैं तो उनके खिलाफ बीजेपी ने इस बार महिला उम्‍मीदवार माध्‍वी लता को उतारा है. करोड़ों की संपत्ति की मालकिन माधवी लता लगातार वहां से चर्चा में बनी हुई है. लेकिन माधवी लता ने जो शपथ पत्र में चुनाव आयोग में दायर किया है वो बता रहा है कि उन्‍हें 22-23 में बड़ा नुकसान हुआ है जिसके बाद उनकी आय 1 करोड़ से घटकर मात्र 3 लाख रुपये पर आ गई है. 

इतनी है माधवी लता की आय? 
बीजेपी उम्‍मीदवार माधवी लता लगातार अपने बयानों को लेकर बड़ी चर्चा में हैं. माधवी लता ने जो शपथपत्र में अपनी आय की जानकारी दी है उसके अनुसार 2018-19 से लेकर 2022-23 तक उनकी आय का ब्‍यौरा देखें तो समझ में आता है कि उन्‍हें पिछले साल काफी नुकसान हुआ है. 2020-21 में उनकी आय 62,16,250 रुपये थी जबकि 2021-22 में उनकी आय 1,22,59,146 रुपये थी. लेकिन 2022-23 में उन्‍होंने जो आय दी है उसके अनुसार उनकी आय सिर्फ 3,76,950 रुपये रही है. ये जानकारी बता रही है कि उनकी आय 1 करोड़ रुपये से सीधे 3 लाख रुपये पर आ गई.इसी तरह उनके पति की आय में भी काफी कमी देखने को मिली है. 2021-22 में उनकी आय 6,86,55,509 रुपये थी. जबकि 2022-23 में उनकी आय 28262737 रुपये रही है. 

ये भी पढ़ें: अब चीन पर अमेरिका ने ऐसे कसा शिकंजा, इतने बढ़ा दिए इस जरूरी प्रोडक्‍ट के दाम

कितनी है माधवी लता की चल अचल संपत्ति? 
अगर माधवी लता की चल अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 20000 रुपये कैश, जबकि उनके पति के पास 20 हजार रुपये और उनके डिपेंडेंट के पास कुछ भी नहीं है. इसी तरह से अगर उनके बैंक में जमा राशि पर नजर डालें तो उनके पास 834201 रुपये, उनके पति के पास 3333614 रुपये हैं. इसी तरह से उन्‍होंने बड़े पैमाने पर निवेश भी किया है. उन्‍होंने अलग-अलग शेयर, बॉन्‍ड्स, डिबेन्‍चर में 25,20,,51858 रुपये का निवेश किया है जबकि उनके पति ने 85, 76,01,173 रुपये का निवेश किया है.उनके बच्‍चों के खाते में भी निवेश के करोड़ों रुपये हैं.  

इतनी ज्‍वैलरी की हैं मालकिन
वहीं चुनावी शपथपत्र के अनुसार देखें तो, उनके पास 3.9 किलो सोना है जिसकी कीमत 3,78,62,415 रुपये है.  इसी तरह से उनके पति के पास 1.1 किलो सोना है जिसकी कीमत 7223450 रुपये है. माधवी लता के निवेश से लेकर उनके पास मौजूद कुल ज्‍वैलरी जिसे चल संपत्ति भी कहा जाता है उसकी कीमत 31 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. इसी तरह से 6 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है. उनके पति पर 26,13 40,639 करोड़ रुपये है.  

1984 से ओवेसी परिवार के पास है ये सीट 
हैदराबाद की सीट 1984 से ही ओवेसी परिवार के पास रही है. इस सीट से सबसे पहले ओवेसी के पिता सुल्‍तान सलाउद्दीन ओवैसी 1984 में सांसद थे. वो इस सीट पर 2004 तक सांसद रहे उसके बाद इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं. वो लगातार इस सीट पर जीत रहे हैं. वहीं उन्‍हें चुनौती देने वाली डॉ. माधवी लता विरंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं. वो हिंदुत्‍व के लिए मुखर रहने वाली महिला के तौर पर जानी जाती हैं. माध्‍वी लता विरंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन होने के साथ साथ भरतनाट्यम भी माहिर हैं. हैदराबाद से पहली बार कोई महिला उम्‍मीदवार ओवैसी को टक्‍कर दे रही हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

1 hour ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

2 hours ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

4 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

4 hours ago

बड़ी खबरें

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

9 minutes ago