होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Shyam Rangeela ने कर दिया सीरियस मजाक, PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

Shyam Rangeela ने कर दिया सीरियस मजाक, PM मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

श्याम रंगीला वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला (Shyam Rangeela) अब मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं. श्याम ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. राजस्थान के इस मिमिक्री आर्टिस्ट ने सोमवार को ट्विटर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. हालांकि, तब तब लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लिया था, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि श्याम कोई मजाक नहीं कर रहे हैं और वह PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. 

इस हफ्ते जाएंगे वाराणसी 
एक मीडिया हाउस से बातचीत में श्याम रंगीला चुनाव लड़ने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि वह इस सप्ताह के अंत तक वाराणसी पहुंचेंगे और पीएम मोदी के खिलाफ नामांकन दाखिल करेंगे. रंगीला का कहना है कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि लोकतंत्र जिंदा रहे. 29 साल के श्याम रंगीला को पीएम मोदी की मिमिक्री से ही लोकप्रियता हासिल हुई है. हालांकि, ये बात अलग है कि इसके लिए उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. पिछले साल राजस्थान के एक जंगल में नीलगाय को खाना खिलाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह PM मोदी की नकल कर रहे थे. इस वीडियो को लेकर वन विभाग ने उन्हें नोटिस थमा दिया था. 

मैं तो असली फकीर हूं 
श्याम रंगीला का कहना है कि मैं पूरे दिल से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और वाराणसी जाने वाला हूं. उन्होंने आगे कहा कि मैं कम से कम यह कहने के लिए चुनाव में खड़ा हुआ हूं कि लोकतंत्र खतरे में नहीं आने दूंगा. वाराणसी में लोगों को वोट के लिए विकल्प मिलेगा. सूरत और इंदौर जैसी स्थिति नहीं होगी. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के इंदौर और गुजरात के सूरत में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं. चुनाव लड़ने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डर से जुड़े सवाल पर रंगीला ने कहा कि मुझे कोई डर नहीं है. यदि मेरे खाते चेक किए जाएंगे, तो उन्हें कुछ नहीं मिलेगा. मैं असली फकीर हूं, जो झोला उठाकर चल देगा. हालांकि, ये बात अलग है कि लोग श्याम के इस फैसले को सीरियस मजाक करार दे रहे हैं.

YouTube से मोटी कमाई
श्याम रंगीला ने कहा कि मैं एक समय नरेंद्र मोदी का फैन था. आप कह सकते हैं कि मैं 2016-17 तक मोदी का भक्त था, लेकिन मेरे ऊपर तमाम तरह पाबंदियां लगाई गईं. PM की मिमिक्री के लिए मेरी आलोचना हुई. मुझे टीवी शो के ऑफर मिलते थे, लेकिन बाद में पता चलता था कि स्क्रिप्ट मंजूर नहीं हुई है और मुझे हटा दिया गया है. ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ. तब मुझे पता लगा कि कॉमेडी में भी राजनीति आ गई है. श्याम रंगीला का अपना यूट्यूब चैनल है, जिस पर 921K सब्सक्राइबर हैं. उनके हर वीडियो पर हजारों व्यूज हैं, इस हिसाब से देखा जाए तो अकेले YouTube से ही उन्हें मोटी कमाई हो जाती है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

41 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago