होम / सोशल मीडिया / शादी में इतना खर्च करने वाला अकेला नहीं है अंबानी परिवार, इन्‍होंने भी खर्चें हैं करोड़ों

शादी में इतना खर्च करने वाला अकेला नहीं है अंबानी परिवार, इन्‍होंने भी खर्चें हैं करोड़ों

भारत में अभी तक अंबानी परिवार की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी सबसे महंगी शादी रही है. इसमें ईशा ने 90 करोड़ का तो लहंगा ही पहना था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ दिनों से अंबानी परिवार में हो रही शादी के चर्चे हो रहे हैं. इस शादी में आने वाले गेस्‍ट की लिस्‍ट से लेकर अनंत और राधिका की शादी में परफॉर्म करने वाली रिहाना तक सभी की चर्चा हो रही है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि अंबानी परिवार इस शादी पर कितने करोड़ खर्च कर रहा है. अगर आप ये आंकड़ा जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. लेकिन हम अपनी इस स्‍टोरी में आपको ये भी बताएंगे कि सिर्फ अंबानी परिवार ही नहीं बल्कि देश के कई और भी परिवार हैं जिन्‍होंने अपने बच्‍चों की शादी में कई सौ करोड़ खर्च किए हैं. 

1 मार्च से 3 मार्च तक होगा शादी का कार्यक्रम 
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्यक्रम 1 मार्च से शुरू हो चुका है. 1 मार्च से 3 मार्च तक होने वाली इस शादी में बिल गेट्स से लेकर इवांका ट्रंप तक पहुंचे हुए हैं. गुजरात के जामनगर में होने वाली इस शादी के लिए भव्‍य तैयारियां की गई हैं. तीन दिन के इस शादी समारोह में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई स्‍टार भी पहुंचे हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंबानी परिवार अपने छोटे बेटे की शादी में 1000 करोड़ रुपये तक खर्च करने वाला है. माना जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो ये देश की सबसे महंगी शादी होगी. अमेरिकी कलाकार रिहाना शुक्रवार की रात को अपनी परफॉर्म कर चुकी हैं, जबकि कई और कलाकारों के कार्यक्रम भी होने हैं. 

ईशा अंबानी की शादी रही है सबसे महंगी शादी 
इससे पहले देश में सबसे महंगी शादी का रिकॉर्ड ईशा अंबानी के नाम पर है. मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी को धूम-धाम से विदा किया था. ईशा अंबानी ने अपनी शादी में 90 करोड़ रुपये का तो लहंगा ही पहना था. जबकि दीपिका और अनुष्‍का की शादी का कुल बजट ही 90 करोड़ रुपये था. ये सबसे महंगा लहंगा पहनने का रिकॉर्ड है. ईशा की शादी में 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए मीका ने डेढ़ करोड़ रुपये चार्ज किए थे. 

इन माता-पिता ने भी बच्‍चों की शादी में खर्चे करोड़ों 
अकेले मुकेश अंबानी भारत में ऐसे व्‍यक्ति नहीं हैं जो अपने बच्‍चों की शादी में इतना खर्च कर रहे हों. इससे पहले कर्नाटक के मंत्री जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी को भी रॉयल वेडिंग कहा जाता है. इस शादी में 500 करोड़ रुपये का खर्च आया था. ये शादी 2016 में हुई थी. उस वक्‍त इसकी चर्चा पूरे देश में हुई थी. इस शादी के फंक्‍शन 5 दिन तक चले थे और इसमें 50 हजार मेहमानों ने शिरकत की थी. इसी तरह सुब्रत रॉय सहारा के दोनों बेटों की शादी भी रॉयल तरीके से हुई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनकी शादी में भी 500 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. 

ये भी पढ़ें: पिछले आईपीओ में नहीं लगा नंबर, तो इस हफ्ते आने जा रहे हैं इन कंपनियों के पब्लिक ऑफर
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आखिर कौन हैं Hana-Rawhiti? जिन्होंने न्यूजीलैंड की संसद में बिल फाड़ते हुए किया अनोखा डांस

न्यूज़ीलैंड की संसद में गुरुवार को देश की सबसे युवा सांसद हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क ने कुछ ऐसा किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

16-November-2024

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #BanSwiggyPharmacy, जानिए क्या है पूरा मामला? 

दवाओं की 10 मिनट में डिलीवरी को लेकर स्विगी (Swiggy) अब मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के निशाने पर आ गई है. स्विगी के विरोध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #BanSwiggyPharmacy खूब ट्रेंड कर रहा है.

11-November-2024

 ऐसा क्‍या है Income Tax के नोटिस में जोकि अश्‍नीर ने कह दिया ‘गोली ही मार दो सीधा’ 

अश्‍नीर ग्रोवर अक्‍सर सरकार की नीतियों को लेकर सवाल खड़े करते रहते हैं. उन्‍होंने इससे पहले पेटीएम पर हुई कार्रवाई को लेकर भी कई सवाल उठाए थे.

12-March-2024

Ex RBI गवर्नर रघुराम राजन ने क्‍यों कहा कि मैं शिक्षाविद हूं राजनीतिज्ञ नहीं…

रघुराम राजन ने कहा था कि राजनेताओं से उनकी मुलाकात देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति और भविष्‍य को लेकर विचारों के आदान प्रदान की रहती है. उन्‍होंने राजनीति को लेकर अपना पक्ष स्‍पष्‍ट कर दिया है. 

03-February-2024

आखिरकार सच निकली अफवाह, जिंदा है पूनम पांडे, इसलिए किया था स्‍टंट

पूनम पांडे का आज एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्‍होंने बताया है कि आखिर उन्‍होंने ये कदम क्‍यों उठाया था.

03-February-2024


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

12 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

24 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

59 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

34 minutes ago