होम / सोशल मीडिया /  ऐसा क्‍या है Income Tax के नोटिस में जोकि अश्‍नीर ने कह दिया ‘गोली ही मार दो सीधा’ 

 ऐसा क्‍या है Income Tax के नोटिस में जोकि अश्‍नीर ने कह दिया ‘गोली ही मार दो सीधा’ 

अश्‍नीर ग्रोवर अक्‍सर सरकार की नीतियों को लेकर सवाल खड़े करते रहते हैं. उन्‍होंने इससे पहले पेटीएम पर हुई कार्रवाई को लेकर भी कई सवाल उठाए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकार के कई एक्‍शन पर खुलकर बोलने वाले अश्‍नीर ग्रोवर को इनकम टैक्‍स की ओर से नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में अश्‍नीर से कई सवाल पूछे गए हैं और उनका जवाब देने के लिए कहा है. लेकिन अश्‍नीर ग्रोवर ने इस पूरे मामले को लेकर इनकम टैक्‍स नोटिस को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए लिखा है कि गोली ही मार दो सीधा. अब सवाल ये है कि आखिर अश्‍नीर ग्रोवर ने ऐसा क्‍यों कहा. 

अश्‍नीर ग्रोवर ने ट्वीट में क्‍या कहा? 
अश्‍नीर ग्रोवर ने इस मामले में इनकम टैक्‍स विभाग के नोटिस की कॉपी को साझा करते हुए लिखा, टैक्‍स आतंकवाद या बदला? जो आप लेना चाहते हैं, लें. आईटी नोटिस आज सुबह 8:00 बजे भेजा गया जिसमें जवाब देने के लिए कल दोपहर 12:28 बजे तक का समय दिया गया है. दोस्तों-अब चीजों को वास्तविक दिखाने की कोशिश भी नहीं की जाती है. गोली ही मार दो सीधा ! हालांकि कुछ देर बाद अश्‍नीर ने इन ट्ववीट को डिलीट भी कर दिया.  

 

नोटिस में क्‍या पूछे गए हैं सवाल 
इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से अश्‍नीर ग्रोवर को जो नोटिस जारी किया गया है उसमें 2022-23 के असेसमेंट वर्ष को लेकर कई सवाल पूछे गए हैं. इनकम टैक्‍स विभाग के नोटिस के जिस पेज को अश्‍नीर ने सोशल मीडिया पर साझा किया है उसमें इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से तीन सवाल पूछे गए हैं. अश्‍नीर को इन सवालों के जवाब कल तक देने हैं. 

टैक्‍स को लेकर पहले भी उठा चुके हैं सवाल 
शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अश्‍नीर ग्रोवर ऐसा नहीं है कि पहली बार इस तरह से तीखी टिप्‍पड़ी कर रहे हों. वो इससे पहले टैक्‍स सिस्‍टम को लेकर सवाल उठा चुके हैं. वो इससे पहले भी देश के टैक्‍स सिस्‍टम को लेकर तीखी टिप्‍पड़ी करते हुए कह चुके चुके हैं. वो टैक्‍स चुकाने को एक सजा जैसा बता चुके हैं. उन्‍होंने कहा है कि देश में 30 से 40 प्रतिशत टैक्‍स बिना किसी फायदे के देना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्‍तीफा, फिर मिलेगी कमान या नये चेहरे का होगा ऐलान!
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आखिर कौन हैं Hana-Rawhiti? जिन्होंने न्यूजीलैंड की संसद में बिल फाड़ते हुए किया अनोखा डांस

न्यूज़ीलैंड की संसद में गुरुवार को देश की सबसे युवा सांसद हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क ने कुछ ऐसा किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

16-November-2024

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #BanSwiggyPharmacy, जानिए क्या है पूरा मामला? 

दवाओं की 10 मिनट में डिलीवरी को लेकर स्विगी (Swiggy) अब मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के निशाने पर आ गई है. स्विगी के विरोध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #BanSwiggyPharmacy खूब ट्रेंड कर रहा है.

11-November-2024

शादी में इतना खर्च करने वाला अकेला नहीं है अंबानी परिवार, इन्‍होंने भी खर्चें हैं करोड़ों

भारत में अभी तक अंबानी परिवार की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी सबसे महंगी शादी रही है. इसमें ईशा ने 90 करोड़ का तो लहंगा ही पहना था. 

02-March-2024

Ex RBI गवर्नर रघुराम राजन ने क्‍यों कहा कि मैं शिक्षाविद हूं राजनीतिज्ञ नहीं…

रघुराम राजन ने कहा था कि राजनेताओं से उनकी मुलाकात देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति और भविष्‍य को लेकर विचारों के आदान प्रदान की रहती है. उन्‍होंने राजनीति को लेकर अपना पक्ष स्‍पष्‍ट कर दिया है. 

03-February-2024

आखिरकार सच निकली अफवाह, जिंदा है पूनम पांडे, इसलिए किया था स्‍टंट

पूनम पांडे का आज एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्‍होंने बताया है कि आखिर उन्‍होंने ये कदम क्‍यों उठाया था.

03-February-2024


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

8 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

21 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

56 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

31 minutes ago