होम / सोशल मीडिया / सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #BanSwiggyPharmacy, जानिए क्या है पूरा मामला? 

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #BanSwiggyPharmacy, जानिए क्या है पूरा मामला? 

दवाओं की 10 मिनट में डिलीवरी को लेकर स्विगी (Swiggy) अब मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के निशाने पर आ गई है. स्विगी के विरोध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #BanSwiggyPharmacy खूब ट्रेंड कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी (Swiggy) एक बड़ी मुश्किल में फंस गई है. दरअसल, स्विगी ने अपने इंस्टामार्ट प्लेटफॉर्म के जरिए 10 मिनट में दवाई की डिलीवरी करने का दावा किया है. इसके विरोध में आज यानी 11 नवंबर 2024 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर #BanSwiggyPharmacy ट्रेंड शुरू हो गया है. मेडिकल स्टोर एसोसिएशन से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक सभी स्विगी की इस सर्विस का विरोध कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं क्यों हर जगह स्विगी का विरोध हो रहा है?

स्विगी ने इस कंपनी के साथ किया समझौता  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्विगी ने फार्मेसी (PharmEasy) के साथ एक समझौता किया है. इस समझौते के तहत स्विगी ने दावा किया है कि वह अपने प्लैटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिए 10 मिनट में लोगों को दवाई पहुंचाएगी, लेकिन अब मेडिकल स्टोर संचालकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. इस विरोध को लेकर आज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर #BanSwiggyPharmacy ट्रेंड शुरू हो गया है. इसमें काफी लोग इन पर बैन लगाने की बात कर रहे. इस ट्रेंड के साथ यूजर्स का कहना है कि स्विगी का यह कदम लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है.

एसोसिएशन ने डीसीजीआई को लिखा था लेटर
स्विगी के इस फैसले के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिकल एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने कुछ दिनों पहले ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को एक लेटर भी लिखा था. इसमें AIOCD ने स्विगी के इस कदम पर चिंता जाहिर की थी. लेटर में एसोसिएशन ने सरकार के सामने चार मुख्य चिंताओं को रेखांकित किया था. वहीं, इस मामले में स्विगी ने भी अपना देते हुए कहा है कि वह अपने क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिए पहले से ही कई तरह की दवाइयां जैसे पेन रिलीफ स्प्रे आदि बेच रही है. 

यूजर्स एक्स पर लिख रहे ये पोस्ट 
स्विगी के इस फैसले पर यूजर्स एक्स पर आपत्ति जता रहे हैं. Paradox नाम के एक यूजर ने पूछा है, 'दवाइयों की डिलीवरी के लिए क्या स्विगी सही प्लैटफॉर्म है? इस पर दो बार सोचने की जरूरत है.' वहीं, Akshita Tiwari नाम की एक यूजर ने लिखा है, 'स्विगी, हम खाने को लेकर आप पर विश्वास करते हैं, लेकिन दवाइयों को लेकर नहीं, लोगों की हेल्थ को खतरे में मत डालो.' Zareen Khan नाम की यूजर ने लिखा है कि जब स्विगी हमारे खाने को सुरक्षित नहीं पहुंचा सकता तो यह दवाओं को भी सुरक्षित नहीं पहुंचा पाएगा. yadav s1 नाम के एक यूजर ने लिखा है कि स्विगी का फार्मेसी में आने का मतलब है कि अनरेगुलेटेड और रिस्की दवाओं की बिक्री.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

आखिर कौन हैं Hana-Rawhiti? जिन्होंने न्यूजीलैंड की संसद में बिल फाड़ते हुए किया अनोखा डांस

न्यूज़ीलैंड की संसद में गुरुवार को देश की सबसे युवा सांसद हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क ने कुछ ऐसा किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

16-November-2024

 ऐसा क्‍या है Income Tax के नोटिस में जोकि अश्‍नीर ने कह दिया ‘गोली ही मार दो सीधा’ 

अश्‍नीर ग्रोवर अक्‍सर सरकार की नीतियों को लेकर सवाल खड़े करते रहते हैं. उन्‍होंने इससे पहले पेटीएम पर हुई कार्रवाई को लेकर भी कई सवाल उठाए थे.

12-March-2024

शादी में इतना खर्च करने वाला अकेला नहीं है अंबानी परिवार, इन्‍होंने भी खर्चें हैं करोड़ों

भारत में अभी तक अंबानी परिवार की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी सबसे महंगी शादी रही है. इसमें ईशा ने 90 करोड़ का तो लहंगा ही पहना था. 

02-March-2024

Ex RBI गवर्नर रघुराम राजन ने क्‍यों कहा कि मैं शिक्षाविद हूं राजनीतिज्ञ नहीं…

रघुराम राजन ने कहा था कि राजनेताओं से उनकी मुलाकात देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति और भविष्‍य को लेकर विचारों के आदान प्रदान की रहती है. उन्‍होंने राजनीति को लेकर अपना पक्ष स्‍पष्‍ट कर दिया है. 

03-February-2024

आखिरकार सच निकली अफवाह, जिंदा है पूनम पांडे, इसलिए किया था स्‍टंट

पूनम पांडे का आज एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्‍होंने बताया है कि आखिर उन्‍होंने ये कदम क्‍यों उठाया था.

03-February-2024


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

8 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

20 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

55 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

30 minutes ago