होम / शुभ लाभ / रक्षा बंधन किस दिन मनाएं- 11 या 12 अगस्त को? जानिए, तीन ज्योतिषाचार्य की क्या है राय

रक्षा बंधन किस दिन मनाएं- 11 या 12 अगस्त को? जानिए, तीन ज्योतिषाचार्य की क्या है राय

11 अगस्त को भद्रा काल भी है, इस कारण लोग इस असमंजस में हैं कि उस दौरान राखी बांध सकते हैं या नहीं?

चंदन कुमार 3 years ago

नई दिल्ली: रक्षा बंधन इस साल 11 अगस्त को है या 12 अगस्त को? इसे लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है. 11 अगस्त को भद्रा काल भी है, इस कारण लोग इस असमंजस में हैं कि उस दौरान राखी बांध सकते हैं या नहीं? इस भ्रम को दूर करने के लिए, हम आपको तीन ज्योतिषाचार्यों की महत्वपूर्ण राय बताते हैं.

ज्योतिषाचार्य 1

11 को ही है रक्षा बंधन: पंडित गजानन कृष्ण जी महाराज

विश्वविख्यात युवा ज्योतिषाचार्य, वास्तु शास्त्री और आध्यात्मिक चिंतक पंडित गजानन कृष्ण जी महाराज ने बताया कि शास्त्रीय पक्ष के अनुसार रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त, 2022 को रात्रि 08:53 से 09:50 तक है. भद्रा काल में रक्षाबंधन करना शास्त्रोचित है या नहीं का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "बिलकुल नहीं. शास्त्र यह स्पष्ट निर्देश करता है - "भद्रायां द्वे न कर्त्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा " अर्थात किसी भी परिस्थिति में भद्रा काल में फाल्गुनी (होलका दहन) एवं श्रावणी (रक्षा बंधन) नहीं करना चाहिए."

पंडित गजानन कृष्ण जी महाराज ने कहा, "भद्रा का वास इस बार पाताल लोक में है. शास्त्र यह अवश्य निर्देशित करता है कि यदि भद्रा का वास पाताल लोक में हो तो इसका परिहार हो जाता है, पर यह नियम श्रावणी (रक्षा बंधन) के लिए लागू नहीं होता."

12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "12 अगस्त को रक्षा बंधन नहीं मना सकते. इसका कारण यहा है कि सूर्योदयकालीन तिथि को दिन भर मानने का शास्त्र का एक नियम है. जब तक कोई भी तिथि उस स्थान के सूर्योदय से कम से कम 6 घाटी या 3 मुहूर्त (लगभग ढाई घंटे) की न हो, इसे पूरा दिन नहीं माना जा सकता. 12 अगस्त को पूर्णिमा तिथि प्रातः 07:05 तक ही है जिसे दिनभर के लिए नहीं माना जा सकता, अतः 12 अगस्त को भी रक्षा बंधन नहीं मनाया जा सकेगा.

रक्षा बंधन मनाने का शुभ समय
पंडित गजानन कृष्ण जी महाराज ने कहा कि रक्षा बंधन का मनाने का शुभ समय रात्रि 08:53 से 09:50 के बीच है. इसके लिए शास्त्र यह कहता है- यदा तूत्तरत्र मुहूर्त्द्वय त्रय मध्ये किज्चित्‌ न्यूना पौर्णमासी, तदापराह्लि सर्वथा तद्भावत्‌ , प्रदोषे-पश्चिमो यामौ दिनवत्‌ कर्म चाचरेत्‌, इति पराशरात्‌ भद्रान्ते प्रदोषयामेडनुष्ठानम्‌॥
अर्थात जिस दिन पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यापिनी न हो तो इस दिन अपराह्न में साकल्यापादित पूर्णिमा भी नहीं रहेगी. ऐसी स्थिति में पहले दिन ही भद्रा समाप्ति के बाद प्रदोष के उत्तरार्ध एवं निशिता काल के पहले ही राखी बंधी जानी चाहिए.

ज्योतिषाचार्य 2

11 अगस्त की शाम का मुहूर्त ज्यादा शुभ, इसलिए उस दिन ही रक्षा बंधन: आचार्य शैलेश तिवारी

वैदिक तंत्र गुरु आचार्य शैलेश तिवारी के अनुसार, 11 अगस्त को सुबह 10:38 मिनट से पूर्णिमा की शुरुआत हो रही है और यह 12 अगस्त प्रात:काल 7:05 बजे तक रहेगी. पूर्णिमा का उदय काल 11 तारीख को है. 11 तारीख को चतुर्दशी भी है. यानी पूर्णिमा और चतुर्दशी एक दिन ही है. चतुर्दशी और पूर्णिमा साथ-साथ होने के कारण पूर्णिमा पूर्ण तिथि नहीं माना जा सकती. पूर्णिमा की पूर्ण तिथि 12 तारीख को है और यह सुबह 7:05 बजे तक ही रहेगी.

आचार्य शैलेश तिवारी ने बताया कि 11 अगस्त को सुबह 10.38 से शाम को 8.50 तक भद्रा का काल है. ऐसा माना जाता है कि भद्रा काल में राखी बांधना सही नहीं होता. लेकिन मुहूर्त गणना के अनुसार 11 अगस्त पर सुबह 11:37 बजे से 12:29 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. शास्त्रों में अभिजीत मुहूर्त को दिन के सभी मुहूर्तों में सबसे अच्छा और शुभ मुहूर्त माना गया है अतः यह सबसे उपयुक्त मुहूर्त है. इसलिए इस मुहूर्त में राखी बांधी जा सकती है.

आचार्य शैलेश तिवारी ने बताया कि इस बार रक्षा बंधन में 11 अगस्त की शाम का मुहूर्त ज्यादा शुभ है. 11 अगस्त को शाम 8:49 बजे के बाद भद्रा काल समाप्त हो जाता है, उसके बाद रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाता है. उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त की रात्रि 9 बजे से 12 अगस्त की सुबह 7:05 तक है. चूंकि सुबह शुभ मुहूर्त का समय बहुत कम है, इसलिए 11 अगस्त को ही रक्षा बंधन मनाएं.

ज्योतिषाचार्य 3

11 अगस्त को ही रक्षा बंधन मनाना ठीक: आचार्य डॉ. ज्योति वर्धन साहनी

ज्योतिषाचार्य व वास्तु विशेषज्ञ आचार्य डॉ. ज्योति वर्धन साहनी ने बताया कि रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त को शुरू हो रहा है जो 12 अगस्त की सुबह 7:05 बजे तक है. उन्होंने बताया कि यदि आप 11 अगस्त को रक्षा बंधन मनाना चाहते हैं तो सुबह 10:39 से पहले राखी नहीं बांधे, क्योंकि उससे पहले चतुर्दशी है और चतुर्दशी में राखी नहीं बांधते.

आचार्य डॉ. ज्योति वर्धन साहनी के अनुसार 11 अगस्त को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाना ज्यादा उचित है, क्योंकि 12 अगस्त को मुहूर्त सुबह सिर्फ 7:05 बजे तक है. ऐसे में मुहूर्त का समय निकल जाने की संभावना ज्यादा है. 12 अगस्त को सुबह 7:05 के बाद राखी नहीं बांध सकते, क्योंकि उसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी.

भद्रा काल पर विचार देते हुए आचार्य डॉ. साहनी ने बताया कि ये भद्रा नुकसानदायक नहीं है, क्योंकि इस बार भद्रा पाताल लोक वाली है. हा इसलिए 11 अगस्त को रक्षा बंधन मनाना ज्यादा ठीक है. हालांकि आचार्य जी ने ये भी कहा कि यदि आप 12 अगस्त को सुबह 7:05 बजे से पहले राखी बांधने में सक्षम हैं तो उसी दिन राखी बांधे, लेकिन समय का विशेष ध्यान रखें.

VIDEO : किस दिशा में होना चाहिए घर, वास्तु के अनुसार जानें कहां हो बेडरूम, बाथरूम और पूजा रूम
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

11 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

10 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

10 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

12 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

12 hours ago