✕

होम / शुभ लाभ / Investment Plan को कैसे प्रभावित करती हैं आपकी राशियां? समझें यहां

Investment Plan को कैसे प्रभावित करती हैं आपकी राशियां? समझें यहां

हमारी राशियां हमारे बारे में काफी कुछ कहती हैं. इनसे यह भी पता चलता है कि निवेश करने को लेकर हमारा क्या रुख है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • आचार्य प्रवीन चौहान, सेलिब्रिटी ज्योतिषी

नया साल शुरू हो चुका है. इस साल फाइनेंशियल तौर पर खुद को ज्यादा मजबूत करने के लिए जरूरी है कि हम पिछले साल के अपने फैसलों पर विचार करें. जो खामियां या गलतियां पिछले साल हुईं थीं, उनसे सबक लेते हुए 2023 के लिए योजनाओं को तैयार करें. नए साल में खुद को केवल पैसे बचाने तक ही सीमित न रखें, बल्कि उन पैसों को सोच-समझकर निवेश करें, ताकि अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकें. चलिए देखते हैं कि आपकी राशियां (Zodiac Signs) 2023 में आपकी संभावित निवेश रणनीतियों के बारे में क्या कहती हैं:

मेष (Aries)
मेष राशि में जन्मे लोग अक्सर जोखिम मोल लेने से नहीं घबराते, जो उनके निवेश विकल्पों के आश्चर्यजनक पक्ष को प्रकट करता है. वे बाजार की अस्थिरता के दौरान बेहद सहज रहते हैं. इस वजह से वह एक मजबूत निवेशक के तौर पर सामने आते हैं और बाजार को लेकर चल रही अटकलबाजी के बीच मुनाफे का सौदा पकड़ लेते हैं. दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और दृढ़ता ही उनकी सफलता के मुख्य कारण हैं.

वृषभ (Taurus)
टॉरियन्स को झिझकने वाले निवेशक कहा जाता है. क्योंकि वे जमीनी निवेशक हैं, जो अज्ञात जोखिमों से डरते हैं. उन्हें जोखिम मोल लेना पसंद नहीं होता. अनुशासन में दृढ़ विश्वास के साथ, वे न्यूनतम जोखिम और न्यूनतम निवेश रिटर्न वाले क्षेत्रों में सुरक्षित निवेश करते हैं.

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातक अपनी व्यापारिक प्रवृत्ति के अनुसार चलते हैं. बाजार की अस्थिरता के साथ सहज होने के कारण उनके पास बहुमुखी ज्ञान और निवेश के व्यापक क्षेत्र होते हैं. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मिथुन राशि में जन्मे लोगों का क्रिप्टो में औसत निवेश कम होता है. ये लोग अपनी मानसिक शांति को भंग किए बिना, लाभ प्रदान करने की गारंटी वाले क्षेत्र में निवेश करना पसंद करते हैं.

कर्क (Cancer)
कर्क राशि वाले सबसे भावनात्मक राशियों में शामिल हैं, जिन्हें पारिवारिक स्थिरता और आराम की तलाश रहती है. भावनात्मक प्रवृत्ति और स्थिर प्राथमिकताएं उनके निवेश करने की संभावना कम कर देती है. उन्हें किसी भी तरह की अटकलों या बाजार की अस्थिरता पसंद नहीं है. यदि वे निवेश करते भी हैं, तो कम जोखिम वाले निवेश उनकी प्राथमिकता रहती है. कर्क राशि वालों को चाहिए कि अपने इन्वेस्टमेंट प्रोफाइल को ठीक से विविधतापूर्ण बनाएं.

सिंह (Leo)
सिंह राशि के लोग बहुत ही दबंग और मजबूत दिल वाले होते हैं. बाजार के उतार-चढ़ाव से उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता. बल्कि, वे इसके साथ बहुत सहज रहते हैं, क्योंकि उनका ध्यान अक्सर हाई प्रोफाइल ग्रोथ में शॉर्ट टर्म प्लान्स में इन्वेस्ट करना होता है. हालांकि, जरूरी नहीं है कि उन्हें उसमें फायदे भी मिल जाए. सिंह राशि के निवेशकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका निवेश प्रोफ़ाइल मजबूत हो और समय के साथ बढ़ता रहे.

कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लोग जन्म से परफेक्शनिस्ट होते हैं और अपने बकाया भुगतान को लेकर भी सजग रहते हैं. हालांकि, निवेशक के रूप में कन्या राशि वालों का ग्राफ औसत होता है. वे बाजार की अस्थिरता को लेकर सहज नहीं रहते और इसलिए, उच्च रिटर्न के लिए लंबी अवधि के निवेश का लक्ष्य नहीं रखते. हालांकि, वे आत्मविश्वास और बेहतरीन योजना के साथ एक स्ट्रांग इन्वेस्टमेंट बेस चाहते हैं. 

तुला (Libra)
तुला राशि को तराजू द्वारा दर्शाया जाता है. जैसा कि राशि चिन्ह बताता है, जातक जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन पसंद करते हैं. तुला राशि वालों को विश्वास दिलाना या उनका विश्वास हासिल करना कठिन होता है. वे किसी भी काम या डील पर आगे बढ़ने से पहले सभी तथ्यों को कम से कम 3 बार परखते हैं. उन्हें क्रिप्टो में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रहती, क्योंकि वे बाजार की अस्थिरता के बारे में बहुत प्रगतिशील नहीं हैं और मजबूत और कम लाभदायक निवेश योजनाओं के माध्यम से लाभ पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं.

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों में निवेश और धन का प्रबंधन करने की क्षमता होती है. इस वजह से वह उच्च रिटर्न के साथ जोखिम भरी निवेश रणनीतियों में निवेश करने से नहीं कतराते. आर्थिक कुशाग्रता वृश्चिक राशि के जातकों की निवेश योजना को समान रूप से संतुलित बनाती है, जो उनकी गुप्त निवेश रणनीतियों को दर्शाता है. जिसका मतलब है कि उनकी निवेश योजनाओं की निरंतरता हमेशा अच्छे परिणाम देगी.

धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातक आशावादी व्यक्तित्व के होते हैं और अपनी साहसिक भावना के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें भौतिकवादी लाभ की ओर ले जाती है. हालांकि, वे प्रगतिशील निवेशक नहीं हो सकते, क्योंकि साहसिक व्यक्तित्व की वजह से वह बाजार की अस्थिरता से अवगत हुए बिना उच्च जोखिम वाले निवेश की ओर आकर्षित हो जाते हैं. स्थिरता के अभाव में उनकी निवेश योजनाएं बहुत प्रगतिशील नहीं हैं.

मकर (Capricorn)
जब निवेश की बात आती है, तो मकर राशि के जातक शायद ही कभी अपने आवेग पर भरोसा करते हैं. उनके निवेश क्विक प्रॉफिट स्कीम के बजाय सुनियोजित विकास रणनीतियों का पालन करते हैं. मकर राशि वालों के पास एक सुनियोजित और सुसंगत दृष्टिकोण होता है, जो बाजार की अस्थिरता से प्रभावित नहीं होता और वह बाजार में गिरावट के दौरान अच्छे लाभ की योजना बनाकर निवेश करते हैं.

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जन्म से मानवतावादी होते हैं, जो बाजार के बजाय रिश्तों में निवेश करना पसंद करते हैं. बाजार की अस्थिरता उन्हें तनाव दे सकती है और इस प्रकार वे बहुत प्रभावशाली निवेश नहीं कर पाते हैं. उनके निवेश शॉर्ट टर्म होते हैं, भले ही वे लंबी अवधि के निवेश के लाभों की गणना करने में निपुण हों. उन्हें अपने निवेश को लॉन्ग टर्म पर केंद्रित करना चाहिए, जो उन्हें भविष्य में अच्छा लाभांश देगा.

मीन (Pisces)
मीन राशि के जातक इस ग्रह पर खुद को मनी-माइंडेड कहने वाले आखिरी लोग हैं. जीवन के प्रति इनका बहुत आदर्शवादी दृष्टिकोण होता है. बाजार की अस्थिरता से खुद को परेशान किए बिना, वे एक दृढ़ निश्चयी फाइनेंशियल प्लानर हैं. उनका व्यक्तित्व निवेश के प्रबंधन में उनकी मदद कर सकता है. वह सोच-समझकर निवेश करने में विश्वास रखते हैं. 

(उपरोक्त जानकारी ज्योतिषीय दृष्टिकोण से है और इसे वित्तीय सलाह नहीं माना जाना चाहिए) 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

14 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

14 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

17 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

19 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

19 hours ago