होम / शुभ लाभ / वनवास खत्म, आज अयोध्या पधार रहे हैं श्रीराम; पूरा देश मनाएगा फिर से दिवाली

वनवास खत्म, आज अयोध्या पधार रहे हैं श्रीराम; पूरा देश मनाएगा फिर से दिवाली

अयोध्या में तैयार भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज होने वाली है. PM मोदी की मौजूदगी में पूरा देश इस कार्यक्रम को लाइव देखेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

असंख्य राम भक्तों को जिस दिन का इंतजार था, वो आ गया है. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज होने जा रही है. PM नरेंद्र मोदी सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में पधारे खास मेहमानों की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. कई राज्यों ने इस मौके पर सार्वजनिक घोषित किया हुआ है. वहीं, केंद्र सरकार के कर्मचारियों की भी आधे दिन की छुट्टी है. इस ऐतिहासिक पल के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है. साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता हैं.

भव्य होगा PM का स्वागत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों के कलाकारों के साथ ही संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के 200 कलाकारों द्वारा अयोध्या के 100 चिह्नित स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. इसमें हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान सहित कई राज्यों के कलाकार हिस्सा लेंगे. PM मोदी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. पीएम सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे. जबकि देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं. इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश  अंबानी, गौतम अडानी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत आदि शामिल हैं.  

लाइव दिखाया जाएगा समारोह
इस भव्य सुबह समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से होगी. विभिन्न राज्यों के 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र सुबह 10 बजे से स्वर लहरियां बिखेरना शुरू कर देंगे. प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर बनाने वाले श्रमजीवियों से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद कुबेर टीला जाकर भगवान शिव का पूजन करेंगे. शाम को देशभर में फिर से दिवाली मनाई जाएगी. सुबह से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दूरदर्शन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा. इसके अलावा, तमाम टीवी चैनलों, राममंदिर ट्रस्ट, विहिप और RSS से जुड़े सहयोगी संगठनों के यूट्यूब चैनल, सोशल मीडिया से भी इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. 

ये है प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त
प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:29:08 से 12:30:32 तक है. दीपावली का त्यौहार भगवान राम के वनवास खत्म कर अयोध्या वापसी की खुशी में मनाया जाता है. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को राम लला के वनवास खत्म करके के अयोध्या लौटने के रूप में देखा जा रहा है. इसलिए आज यानी 22 जनवरी को पूरा देश एक बार फिर से दिवाली मनाएगा. रविवार को बाजार में दिवाली से पहले जैसा माहौल था. लाइटिंग, दीयों की जमकर खरीदारी की गई है. आज रात पूरा देश रोशनी से जगमगा उठेगा.    
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 hour ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

1 hour ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

2 hours ago

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

6 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

5 hours ago