होम / रियल एस्टेट / मुंबई में कम हुए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है मुख्य वजह?

मुंबई में कम हुए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है मुख्य वजह?

500-1000 स्क्वेयर-फुट वाले घरों के बाद सबसे ज्यादा 500 स्क्वेयर-फुट के क्षेत्रफल के अंदर आने वाले घरों को बुक किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई, भारत की सबसे प्रमुख प्रॉपर्टी मार्केटों में से एक है. जुलाई 2023, मुंबई की रियल एस्टेट मार्केट के लिए काफी खराब महीना साबित हुआ है. जुलाई 2023 के दौरान मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की संख्या में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है.आइए जानते हैं मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कम होने के पीछे कौन से कारण प्रमुख हैं?

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट
देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में जुलाई 2023 के दौरान मात्र 9,923 प्रॉपर्टी ही रजिस्टर की गई हैं. जुलाई 2023 के दौरान मुंबई में रजिस्टर की गई प्रॉपर्टी से सरकार ने 808 करोड़ रुपयों की कमाई की है. सालाना आधार पर सरकार की कमाई में 3% की गिरावट देखने को मिली है. जुलाई 2023 में सरकार को हुई कमाई की तुलना अगर हम पिछले महीने से करें तो इसमें 6% की गिरावट देखने को मिली है. 

मुंबई की प्रॉपर्टी मार्केट का हाल
ANAROCK ग्रुप के चेयरमैन अनुज पूरी बताते हैं कि अगर हम अप्रैल से जून 2023 के बीच मुंबई में लॉन्च हुई नई यूनिट्स की जांच करें, तो उनमें ऐसे घरों की संख्या सबसे ज्यादा है जिनका क्षेत्रफल 500-1000 स्क्वेयर-फुट के बीच है. 500-1000 स्क्वेयर-फुट वाले घरों के बाद सबसे ज्यादा 500 स्क्वेयर-फुट के क्षेत्रफल के अंदर आने वाले घरों को बुक किया गया है, जिनकी संख्या कुल यूनिट्स का 35% हिस्सा हैं. अप्रैल-जून 2023 के दौरान सबसे ज्यादा नई प्रॉपर्टी मुंबई के पश्चिमी इलाकों में लॉन्च की गई हैं. मुंबई के पश्चिमी इलाकों के बाद अगर कोई क्षेत्र ऐसा है जहां सबसे ज्यादा नई प्रॉपर्टी लॉन्च की गई हैं, तो वह मुंबई का केंद्रीय इलाका है. प्रॉपर्टी बुक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले टिकटों की बात करें तो 80 लाख से लेकर 1.5 करोड़ के टिकटों में सबसे ज्यादा गतिविधि दर्ज की गई है. 

कोविड के बाद बदली स्थिति
कोविड महामारी की शुरुआत के बाद से ही बड़े घरों और प्रॉपर्टी की मांग बढ़ रही है. इस वृद्धि के पीछे एक प्रमुख वजह यह भी है कि ज्यादातर कंपनियों और संस्थाओं के द्वारा WFH (वर्क फ्रॉम होम) जैसी नीतियों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा समय अपने घरों पर ही बीता रहे हैं और इसीलिए बड़े घरों की मांग में वृद्धि देखने को मिल रही है. कोविड महामारी के बाद से ही लग्जरी रियल एस्टेट के क्षेत्र में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है. HNI (High Net Worth Individuals) और UHNI (Ultra High Net Worth Individuals) मार्केट की स्थिति पर बहुत ही करीबी रूप से ध्यान दे रहे हैं और अपने मनपसंद रेट पर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं.

मुंबई में क्यों कम हुए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन?
मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में भारी कमी देखने को मिली है. दरअसल मुंबई में मानसून की शुरुआत होते ही प्रॉपर्टी साईट पर विजिट को रोक दिया जाता है और ज्यादातर यूनिट्स के क्लोजर की प्रक्रिया भी धीमी होने लगती है. इन कारणों की वजह से ही प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन पर भी प्रभाव पड़ता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अगले कुछ महीनों के दौरान भी यह स्लोडाउन जारी रहेगा लेकिन लॉन्ग-टर्म में सब सही हो जाएगा और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है.
 

यह भी पढ़ें: इस सेक्टर में एंट्री करने जा रहा है Yes Bank, बड़ी डील की है तैयारी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago