✕

होम / रियल एस्टेट / MahaRERA ने 248 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट किये सस्पेंड, आपके सपनों का घर भी तो नहीं शामिल?

MahaRERA ने 248 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट किये सस्पेंड, आपके सपनों का घर भी तो नहीं शामिल?

MahaRERA ने कुल रजिस्टर्ड 700 प्रोजेक्टों में से 248 प्रोजेक्ट सस्पेंड कर दिए हैं. कहीं आपके सपनों का घर भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस वक्त महाराष्ट्र से एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है और अगर आप भी महाराष्ट्र में घर लेने का सपना देख रहे थे तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी साबित हो सकती है. महाराष्ट्र के रियल एस्टेट रेगुलेटर यानी महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (MahaRERA) ने हाल ही में 248 रियल एस्टेट प्रोजेक्टों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया है. 

क्यों सस्पेंड हुए प्रोजेक्ट?
MahaRERA ने आज जानकारी देते हुए बताया है कि संस्था के द्वारा लगभग 248 रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को सस्पेंड किया जा चुका है. इतना ही नहीं, अगर आपके सपनों का घर MHADA (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के द्वारा बनाया जा रहा था तो भी आपके लिए यह काफी चिंता भरी खबर हो सकती है क्योंकि MahaRERA द्वारा सस्पेंड किये गए प्रोजेक्टों में से तीन हाउसिंग प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जजों MHADA के द्वारा बनाए जा रहे हैं. दरअसल इन सभी प्रोजेक्टों द्वारा ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध करवाए जाने में विफल होने की वजह से MahaRERA द्वारा यह फैसला लिया गया है. 

QPR नहीं हुई जमा
दरअसल इन सभी प्रोजेक्टों को बनाने वाले डेवलपर्स ने इन प्रोजेक्टों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन जमा करवाने के नियमों में कोताही बरती थी और इसी वजह से MahaRERA ने इन प्रोजेक्टों की बिक्री, मार्केटिंग या फिर एडवरटाइजिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. आपको बता दें कि फरवरी 2023 में कुल 700 प्रोजेक्ट रजिस्टर किये गए थे और इनमें से 248 प्रोजेक्टों को तिमाही प्रोग्रेस रिपोर्ट (QPR) जमा करवाने में विफल होने के चलते सस्पेंड कर दिया गया था. आपको बता दें कि QPR, MahaRERA की वेबसाइट पर मौजूद विभिन्न डेवलपर्स के द्वारा ही जमा करवाई जाती है. 

कहां कितने प्रोजेक्ट हुए सस्पेंड
MHADA द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार इन 248 प्रोजेक्टों में से 3 प्रोजेक्टों का संबंध MHADA के पुणे और औरंगाबाद बोर्ड से है. सस्पेंड हुए कुल तीन प्रोजेक्टों में से दो का संबंध पुणे और एक का संबंध बीड जिले से है. इस मुद्दे पर MHADA के जवाब का बेसब्री से इन्तजार किया जा रहा है. सस्पेंड हुए कुल 248 प्रोजेक्टों में से 99 प्रोजेक्ट MMR (मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र) और कोंकण, 69 प्रोजेक्टों का संबंध पश्चिमी महाराष्ट्र और बाकी के प्रोजेक्टों का संबंध महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों से है.
 

यह भी पढ़ें: नहीं होगी Sam Altman की वापसी, इन्हें सौंपी जाएगी Open AI की कमान!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

1 week ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

1 week ago

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

15-September-2026

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago