होम / रियल एस्टेट / क्‍या ग्रेनो वेस्‍ट में आपका भी फंसा फ्लैट, यूपी सरकार ने दे दी ऐसे बॉयर्स को खुशखबरी 

क्‍या ग्रेनो वेस्‍ट में आपका भी फंसा फ्लैट, यूपी सरकार ने दे दी ऐसे बॉयर्स को खुशखबरी 

यूपी सरकार ने कोविड काल को जीरो पीरियड करार देते हुए उस पर लगने वाले ब्‍याज को माफ कर दिया है. बॉयर्स को अब इस समय का ब्‍याज नहीं देना होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अधूरे पड़े 2.40 लाख घरों को पूरा करने की मंजूरी दे दी है. यूपी सरकार ने कोविड के समय को जीरो पीरियड करार देते हुए उस दौरान लगने वाले ब्‍याज को भी माफ कर दिया है. योगी सरकार के इस फैसले से खरीदारों को राहत मिलने के साथ-साथ लंबे समय से लटके प्रोजेक्ट जल्द पूरे हो सकेंगे. इस फैसले के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लंबे समय से रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा और फ्लैट के खरीदारों को तुरंत रजिस्ट्री कराकर उन्हें कब्जा दिया जाएगा. 

कोविड काल का मिलेगा पूरा फायदा 
योगी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि फ्लैट खरीददारों को कोविड जीरो पीरियड का भी फायदा मिलेगा, यानी 1 अप्रैल 2020 से 31 अप्रैल 2022 तक की अवधि में बिल्डर को ब्याज नहीं देना होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में करीब 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी. इस पूरे मामले को लेकर एक समिति का भी गठन किया था जिसने अपनी रिपोर्ट इस मामले में दी है. 

नीति आयोग के पूर्व सीईओ की अध्‍यक्षता में बनी थी समिति 
योगी कैबिनेट ने उस फैसले पर निर्णय लिया है जिसमें रियल स्टेट प्रोजेक्ट्स की समस्याओं के निदान के लिए नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था, जिसने डेवलपर्स की खराब वित्तीय हालत को देखते हुए अपनी संस्तुतियां दी थी. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लाखों की संख्या में अधूरे फ्लैट बने हुए हैं जिसका कब्जा अभी घर खरीदारों को नहीं मिला है. ऐसे में योगी कैबिनेट के इस फैसले के बाद लाखों होम बॉयर्स को फायदा मिलने जा रहा है.

क्‍या बोले बिल्‍डर? 
क्रेडाई एनसीआर के अध्‍यक्ष और गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने कहा कि डेवलपर्स के अनुरोध पर विचार करने और जीरो पीरियड पर ब्‍याज माफी के सरकार के निर्णय का हम स्‍वागत करते हैं. इस कदम से एनसीआर में रहने वाले 2.40 लाख घर खरीदारों को सीधा लाभ मिलेगा. जीरो पीरियड में ब्‍याज की छूट मिलने के बाद अब लोग अपने घरों की रजिस्‍ट्री करवा सकेंगे. यह निर्णय रियल एस्‍टेट सेक्‍टर के लिए बेहद पॉजिटिव है. सरकार ने सेक्‍टर से जुड़ी समस्‍याओं को पहचानते हुए उनके समाधान की ओर कदम बढ़ाया है इससे न सिर्फ फाइनेंशियल प्रेशर कम होगा बल्कि रियल एस्‍टेट सेक्‍टर को मजबूती भी मिलेगी. इससे खरीदारों का विश्‍वास बढ़ेगा और वे निवेश की ओर कदम बढ़ाएंगे. इससे सीधे तौर पर देश को लाभ होगा और सेक्‍टर विकास में अपना योगदान देगा.

एनसीआर के दो लाख बॉयर्स को होगा फायदा 
काउंटी ग्रुप के डायरेक्‍टर अमित मोदी ने बताया कि साल 2023 रियल एस्‍टेट सेक्‍टर के लिए ऊर्जा भरा रहा है. ऐसे में अब अंत में आया सरकार का यह निर्णय न सिर्फ खरीददारों बल्कि रियल एस्‍टेट सेक्‍टर और डेवलपर्स के लिए भी बेहतरीन है. सरकार के इस निर्णय से साबित कर दिया है कि हर आम आदमी के बारे में सोचकर ही निर्णय लिए जा रहे हैं. एनसीआर के दो लाख से अधिक घर खरीददारों को तो इसका लाभ होगा ही, साथ ही रियल एस्‍टेट में आने वाला समय बूम लेकर आएगा. 

मिग्‍सन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्‍टर यश मिगलानी का कहना है कि सरकार का यह कदम पूरी तरह से लाखों लोगों के हित में है. लंबे समय से घर खरीदारों की रजिस्‍ट्री न होने से उन्‍हें परेशानी उठानी पड़ रही थी। ऐसे में अब यह निर्णय न सिर्फ लोगों के लिए फायदेमंद होगा बल्कि रियल एस्‍टेट को और भी विश्‍वसनीय सेक्‍टर बना देगा. सीआरसी ग्रुप के डायरेक्‍टर सेल्‍स और मार्केटिंग सलिल कुमार ने कहा यूपी कैबिनेट के इस कदम से न सिर्फ लाखों लोगों को इसका लाभ होगा बल्‍कि रियल एस्‍टेट सेक्‍टर को भी इसका फायदा मिलेगा. 4.12 लाख लोगों की रजिस्‍ट्री और पजेशन मिलने से उन्‍हें अपना आशियाना मिलेगा. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago