✕

होम / रियल एस्टेट / Group 108 के इस कदम से बदलेगा नोएडा का IT/ITES सेक्टर!

Group 108 के इस कदम से बदलेगा नोएडा का IT/ITES सेक्टर!

ग्रुप 108 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी और व्यवसाय करने की स्वतंत्रा के विजन से प्रेरित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रियल एस्टेट (Real Estate) क्षेत्र की जानी मानी कंपनी ग्रुप 108 (Group 108) ने अपने नए वेंचर ONE FNG की घोषणा की है और इस प्रोजेक्ट की घोषणा प्रमुख रूप से IT/ITES क्षेत्र के लिए की गई है. इनोवेशन, सतत विकास और लगभग 1000 करोड़ रुपयों की विशालकाय इन्वेस्टमेंट के साथ ONE FNG नोएडा के व्यवसायिक परिदृश्य को बदलने में प्रमुख रूप से भूमिका निभाएगा. 

सबसे बड़ी प्लेटिनम रेटेड ग्रीन बिल्डिंग
108 ग्रुप उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्रिलियन डॉलर्स इकॉनमी और व्यवसाय करने की स्वतंत्रा के विजन से प्रेरित है और इसीलिए ग्रैंडथम (Grandthum) के बाद ग्रुप का अगला बड़ा प्रोजेक्ट बनाने के लिए उन्होंने नोएडा का चयन किया था. ग्रैंडथम एक IT पार्क है जिसका निर्माण ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किया जा रहा है. यह IT पार्क लगभग 22.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह IGBC द्वारा प्रमाणित सबसे बड़ा प्लैटिनम रेटेड सबसे बड़ी ग्रीन बिल्डिंग है. 

ग्रुप 108 का वादा
इस मौके पर ग्रुप 108 (Group108) के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर अमीश भूटानी ने कहा कि ONE FNG नोएडा के IT और ITES सेक्टर को स्टेट-ऑफ-द-आर्ट ऑफिस स्पेस, रिटेल क्षेत्रों और सतत एवं हरित फीचर्स की मदद से नया आकार देगा. ये इन्वेस्टमेंट हमारे द्वारा उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किये गए वादे के अनुरूप है. हमने वादा किया था कि हम उत्तर प्रदेश में लगभग 2000 करोड़ रुपयों का निवेश करेंगे. इस प्रोजेक्ट में दो हाई-राइज ऑफिस टावर भी होंगे और यह दोनों ही टावर कुल मिलाकर लगभग 4 लाख स्क्वायर फीट की जगह प्रदान करवाएंगे. ये टावर भूकंप के झटकों को भी सह सकेंगे और इन टावरों में 21 हाई-स्पीड एलीवेटर भी होंगे. 

कब बदलेगा नोएडा का परिदृश्य?
ONE FNG को अगले 5 सालों के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा और इसे पहले ही IGBC द्वारा प्लेटिनम रेट ग्रीन बिल्डिंग का सर्टिफिकेट दे दिया गया है और यह ग्रुप 108 (Group 108) के सतत एवं हरित वादों के अनुरूप है. ONE FNG का वादा है कि वह नोएडा के रियल एस्टेट कमर्शियल परिदृश्य को बदलकर रख देंगे और क्षेत्रीय इकॉनमी और बिजनेस में वृद्धि करने के लिए ग्रुप 108 के वादे को भी दर्शाता है. 
 

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: भारत को लगा झटका, हार्दिक पंडया हुए बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में NCR के लग्जरी घरों की बढ़ी मांग, गुरुग्राम बना प्रीमियम हाउसिंग का हब

PropEquity के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में गुरुग्राम में आवासीय प्रॉपर्टी की लॉन्च वैल्यू 1.38 लाख करोड़ रुपये रही.

1 week ago

क्रिसुमी कॉर्पोरेशन गुरुग्राम में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी, द फॉरेस्ट रिजर्व के नए चरणों पर काम शुरू

द फॉरेस्ट रिजर्व को अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसमें 2, 3 और 4 एलडीके (लिविंग, डाइनिंग और किचन) वाले आवास शामिल होंगे. परियोजना का डिजाइन जापान की आर्किटेक्चर फर्म निकेन सेक्केई ने तैयार किया है.

16-October-2026

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

06-October-2026

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

29-September-2026

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

24-September-2026


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

1 hour ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

42 minutes ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

3 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

3 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago