होम / रियल एस्टेट / एनसीआर के इस हाईप्रोफाइल शहर में अब घर बनाना हुआ और महंगा, 100 प्रतिशत बढ़ा ये चार्ज 

एनसीआर के इस हाईप्रोफाइल शहर में अब घर बनाना हुआ और महंगा, 100 प्रतिशत बढ़ा ये चार्ज 

एनसीआर के इस शहर में अब यहां के प्राधिकरण ने नक्‍शा पास कराने की फीस में 100 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है. प्राधिकरण के इस कदम के बाद अब यहां प्रॉपर्टी और महंगी हो गई है. 

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

देश में जब कभी भी महंगी प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का जिक्र होता है तो नोएडा का नाम आना स्‍वाभाविक है. इस शहर में अपने सपनों का घर हर कोई बनाना चाहता है. लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में यहां नक्‍शा पास कराने की फीस को दोगुना कर दिया है. प्राधिकरण के इस कदम के बाद अब यहां प्रॉपर्टी और महंगी हो जाएगी. 

पहले कितनी थी और अब कितनी हो गई? 
अगर किसी बिल्‍डर को यहां पहले बिल्‍डिंग लाइसेंस लेना होता था तो उसे 15 रुपये प्रति स्‍क्‍वॉयर मीटर का चार्ज देना होता था. लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने अब इसे बढ़ाकर 30 रुपये प्रति स्‍क्‍वॉयर मीटर कर दिया है. इसी तरह कंप्‍लीशन सर्टिफिकेट के लिए लगने वाली फीस को 15 रुपये प्रति स्‍क्‍वॉयर फीट से बढ़ाकर 35 रुपये स्‍क्‍वॉयर फीट कर दिया है. प्राधिकरण की ओर से साफ कहा गया है कि बढ़े हुए चार्ज किसी भी बिल्डिंग के कवर्ड एरिया पर लागू होंगे.

आखिर क्‍यों बढ़ाई गई है ये फीस? 

इस बढ़ी हुई फीस को लेकर अथॉरिटी ने कहा है कि इससे अप्रूवल के लिए बनाए गए ऑनलाइन सिस्‍टम की लागत को पूरा करने में मदद मिल पाएगी. प्राधिकरण ने इस फीस में 10 साल बाद बदलाव किया है. नोएडा अथॉरिटी में आखिरी बार इसमें 2010 में बदलाव किया था जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसमें 2015 में बदलाव किया था. 

न्‍यू नोएडा के मास्‍टरप्‍लान को मिली मंजूरी 
नोएडा प्राधिकरण ने न्‍यू नोएडा के मास्‍टरप्‍लॉन को भी मंजूरी दे दी है. न्‍यू नोएडा को नोएडा के 20 और बुलंदशहर के 60 गांवों की जमीन पर विकसित किया जाना है. प्राधिकरण ने इसके लिए 21000 हेक्‍टेयर जमीन को चिन्हित किया है. इस न्‍यू नोएडा के मास्‍टरप्‍लॉन को मंजूरी मिलने के बाद जनता इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेगी. इस न्‍यू नोएडा में 40 प्रतिशत जमीन उद्योगों के लिए, 13 प्रतिशत रेजीडेंसियल और 18 प्रतिशत ग्रीन एरिया के लिए आंवटित की जाएगी. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

4 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago