होम / रियल एस्टेट / बड़े घरों की बढ़ती डिमांड के बीच इन 2 शहरों में घट रहा Flats का साइज 

बड़े घरों की बढ़ती डिमांड के बीच इन 2 शहरों में घट रहा Flats का साइज 

रियल एस्टेट सर्विस कंपनी Anarock की ताजा रिपोर्ट में कई शहरों में प्रॉपर्टी के साइज के बारे में बताया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक तरफ जहां बड़े घरों (Bigger House) की डिमांड बढ़ रही है, वहीं देश के दो शहर ऐसे भी हैं जहां फ्लैट्स का साइज कम होता जा रहा है. Anarock की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 5 सालों में देश के 7 शहरों में औसत फ्लैट साइज (Average Flat Size) में बढ़ोत्तरी हुई है. यानी यहां बनने वाले फ्लैट्स का आकार पहले से बड़ा हुआ है. जबकि चेन्नई और मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) में इसमें कमी आई है.  

छोटे घर और छोटे हुए
रिपोर्ट बताती है कि चेन्नई में बनने वाले फ्लैट के साइज में करीब छह प्रतिशत कमी आई है. 2022 की पहली तिमाही (Q1) में यहां औसत फ्लैट साइज 1,250 sqft (वर्गफुट) था, जो Q1 2023 में घटकर 1,175 sqft रह गया. वहीं, MMR के एवरेज फ्लैट साइज 5 प्रतिशत कम हुआ है. Q1 2022 में यह करीब  783 sqft था और Q1 2023 में 743 sqft रह गया है. दूसरे शब्दों में कहें तो मुंबई के छोटे घर और छोटे हो गए हैं. Anarock Group के चेयरमैन Anuj Puri ने कहा कि पिछले पांच सालों में मुंबई ही एकमात्र ऐसा शहर है, जिसके फ्लैट्स का साइज लगातार छोटा हो रहा है. 2018 में यह 932 sqft था और Q1 2023 में 743 sqft तक आ गया. 

NCR में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी
रिपोर्ट के अनुसार, जिन टॉप 7 शहरों में फ्लैट्स साइज बढ़ा है, उसमें NCR (National Capital Region) सबसे आगे है. एनसीआर ने पिछले पांच वर्षों में औसत फ्लैट आकार में सबसे अधिक वृद्धि देखी है. 2018 में यह लगभग 1,250 sqft था और 2023 की पहली तिमाही में करीब 1,700 sqft पहुंच गया. NCR के डेवलपर्स डिमांड पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और उसके अनुसार बड़े साइज वाले घर बना रहे हैं. पुरी ने कहा कि कोरोना से पहले तक ऐसे कॉम्पैक्ट घरों की मांग ज्यादा थी, जो लोगों के बजट में आसानी से आ जाएं. लेकिन 2020 में बायर्स की पसंद एकदम से बदल है. वर्क-फ्रॉम-होम और स्टडी-फ्रॉम-होम कल्चर से बड़े घरों के चलन में वृद्धि हुई.

ये शहर भी हैं लिस्ट में शामिल
एनारॉक की ताजा रिपोर्ट बताती है कि 2018 के बाद से 2022-23 (FY23) की पहली तिमाही में टॉप 7 शहरों में औसत फ्लैट साइज 6.5% बढ़ गया है. टॉप-7 शहरों की लिस्ट में बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, NCR और पुणे भी शामिल हैं. कोलकाता में एवरेज फ्लैट साइज में 44 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई - Q1 2022 में यह 800 sqft था, जो Q1 2023 में 1,150 sqft हो गया. वहीं, हैदराबाद में Q1 2022 में लगभग 1,700 sqft से बढ़कर Q1 2023 में लगभग 2,200sqft पहुंच गया. पुणे में इसमें 16 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई. 2022 की पहली तिमाही में 877 sqft से 2023 की पहली तिमाही में यह 1,013 sqft रहा. बेंगलुरु ने फ्लैट के औसत आकार में 8 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि आई. 2022 की पहली तिमाही में लगभग 1,200 sqft से बढ़कर यह 2023 की पहली तिमाही में करीब 1,300 sqft आ गया. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 day ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

5 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

47 minutes ago

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

1 hour ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

1 hour ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

16 hours ago