होम / रियल एस्टेट / लंदन में खरीदी 1446 करोड़ की हवेली, क्या भारत छोड़ रही है Poonawalla फैमिली?

लंदन में खरीदी 1446 करोड़ की हवेली, क्या भारत छोड़ रही है Poonawalla फैमिली?

सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने लंदन में 100 साल पुरानी एक हवेली खरीदी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना काल में वैक्सीन (Corona Vaccine) बनाकर चर्चा में आए अरबपति कारोबारी अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने लंदन में एक 100 साल पुरानी हवेली खरीदी है. इस हवेली के लिए उन्होंने 1446 करोड़ रुपए का भुगतान किया है. कीमत के लिहाज से यह इस साल लंदन में हुई दूसरी सबसे बड़ी डील है. 'वैक्सीन किंग' के नाम से मशहूर अदार पूनावाला की ये हवेली 25000 वर्ग फुट में फैली हुई है. 

किससे खरीदी है हवेली? 
सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने जिस हवेली को अपना बनाया है वो लंदन के हाइड पार्क के पास स्थित है. एबरकॉनवे हाउस नाम की इस बिल्डिंग को 1920 में बनाया गया था. इस डील को जहां साल 2023 की सबसे महंगी डील में शामिल किया गया है. वहीं, इस साल किसी भी भारतीय द्वारा खरीदा गया ये सबसे महंगा घर है. पहले इस हवेली का मालिकाना हक पोलैंड के सबसे अमीर कारोबारी जान कुलजिक की बेटी डोमिनिका कुलजिक के पास था. हवेली को एक कंपनी के गेस्ट हाउस के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था. इस बिल्डिंग को Edmund Wimperis, W. B. Simpson और John Murray Easton ने डिजाइन किया था.

2011 में संभाली थी कंपनी
अदार पूनावाला की कंपनी SII ने कोरोना वायरल के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन बनाई थी. सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया की नींव 1966 में अदार पूनावाला के पिता साइरस पूनावाला ने सीरम इंस्टीट्यूट की नींव रखी थी. SII की कोरोना वैक्सीन को दुनिया के कई देशों में भेजा गया था. कोरोना के अलावा पूनावाला नी कंपनी ने खसरा, पोलियो, टिटनेस की वैक्सीन भी बनाई है. अदार पूनावाला ने लंदन की वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद 2001 में अपने पिता की कंपनी जॉइन की थी. 2011 में उनके साइरस पूनावाला ने कंपनी की कमान बेटे के हाथों में सौंप दी.  

ये भी पढ़ें - क्या भजन भी हैं, विष्णु, मोहन जितने अमीर? जानें क्या कहता है चुनावी हलफनामा

अभी कहां रहते हैं पूनावाला?
लंदन में हवेली खरीदने का ये मतलब नहीं है कि पूनावाला फैमिली लंदन में बसने जा रही है. दरअसल, अदार पूनावाला ने इस घर को अपने पर्सनल और प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए खरीदा है. यह बिल्डिंग SII का बेस बनेगी और यहां कंपनी के इवेंट और पार्टनर्स के साथ मीटिंग होंगी. पूनावाला की योजना अपने कारोबार को ग्‍लोबल लेवल पर फैलाने के लिए इस हवेली का इस्तेमाल करने की योजना है. पूनावाला फैमिली महाराष्ट्र के पुणे में रहती है. यहां उनका 22 एकड़ में फैला घर है, जिसका नाम Adar Abad Poonawalla House है. इसके अलावा, उनकी मुंबई में Lincoln House नाम से एक बड़ी हवेली है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

6 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

1 week ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago