होम / जनता की बात / मध्‍य प्रदेश में 4 अगस्‍त से शुरू होगा युवा इंटर्नशिप कार्यक्रम, इतने इंटर्न होंगे शामिल 

मध्‍य प्रदेश में 4 अगस्‍त से शुरू होगा युवा इंटर्नशिप कार्यक्रम, इतने इंटर्न होंगे शामिल 

इस योजना को लाने का मकसद सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी करना और उनका समर्थन करना होगा. इन्‍हें सरकार 8000 रुपये का वजीफा भी देने जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अगस्त को राज्य सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप कार्यक्रम’ के दूसरे चरण का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इस कार्यक्रम के तहत, सरकार राज्‍य के 52 जिलों में प्रत्येक ब्लॉक में 15 इंटर्न (जिन्हें मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में जाना जाता है) की नियुक्ति करेगी. ये सभी इंटर्न राज्य के 52 जिलों के अंतिम छोर तक सरकार की योजनाओं की निगरानी करने के साथ ही उस पर नजर भी रखेंगे. प्रत्येक इंटर्न को उनकी इंटर्नशिप पूरी होने तक 8000 रुपये प्रति माह का वजीफा दिया जाएगा.

दूसरे चरण में क्‍या होगा खास? 
सरकार के इस दूसरे चरण में लगभग 4600 नए युवा इंटर्न, जन सेवा मित्र शामिल होंगे, जिससे ब्लॉक स्तर पर काम करने वाले इंटर्न की कुल संख्या लगभग 9,000 इंटर्न हो जाएगी. यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एआईजीजीपीए) के तत्वावधान में भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सीएम पिछले छह महीनों में बेहतर कार्य करने वाले कुछ प्रशिक्षुओं को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनके परिवार के सदस्यों से आमने-सामने बातचीत भी करेंगे. महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत करने के अलावा, मुख्यमंत्री नव चयनित प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.

सरकार की योजना पहुंचे हर जन तक 
शिवराज सरकार की इस योजना का मकसद राज्य के युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर मौजूद लोगों तक पहुंचाने का है. इस योजना का मकसद ये है कि कुशल लोगों का एक समूह तैयार किया जाए जो सामुदायिक जुड़ाव की दिशा में काम करेगा, योजना के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन को मजबूत करेगा, विकास संबंधी कार्यों को पूरा करने में निर्वाचित सदस्यों का समर्थन करेगा और सूक्ष्म संचार को बढ़ावा देगा.

क्‍या है जन सेवा मित्र कार्यक्रम का मकसद?  
सरकार के इस जन सेवा मित्र कार्यक्रम का मकसद सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर आम आदमी की प्रतिक्रिया लेना है. इनका मकसद बड़े स्‍तर पर मौजूद डेटा के आधार पर पब्लिक सर्विस डिलीवरी को मजबूत करना,  योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करना, जिससे किसी भी क्षेत्र की लोकल समस्‍याओं को पहचाना जा सके. साथ ही ये भी देखने का मकसद है कि योजनाएं आम आदमी को कितना फायदा पहुंचा रही हैं. अगर नहीं पहुंचा रही हैं तो उसका क्‍या कारण है. दूसरे बैच के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई को शुरू हो चुकी है और 10 जुलाई तक जारी रहेगी.  राज्य भर में लगभग 4600 नए प्रशिक्षुओं का चयन किया गया, जिससे जिलों के प्रत्येक ब्लॉक में प्रशिक्षुओं की कुल संख्या 30 हो गई.

सोनू सूद ने बहन को गिफ्ट किया करोड़ों का तोहफा

 

  


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago