✕

होम / जनता की बात / वित्तीय संकट में Good Glamm Group, संस्थापक Darpan Sanghvi ने स्वीकारा हालात बिगड़े

वित्तीय संकट में Good Glamm Group, संस्थापक Darpan Sanghvi ने स्वीकारा हालात बिगड़े

एक अधूरी डील ने बढ़ाई पूंजी संकट की मुश्किलें, कर्मचारियों और विक्रेताओं के भुगतान पर असर

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पर्सनल केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में चर्चित Good Glamm Group इन दिनों गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है. कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दर्पण संघवी ने सार्वजनिक रूप से कंपनी की कठिन आर्थिक स्थिति को स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि एक अधूरी ब्रांड बिक्री डील ने कंपनी की नकदी प्रवाह (कैश फ्लो) और परिचालन व्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है.

संघवी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कंपनी एक ब्रांड बिक्री को अंतिम रूप देने के करीब थी, जिससे जरूरी पूंजी प्राप्त होती, लेकिन डील उस वक्त टूट गई जब अधिग्रहण करने वाली कंपनी के सीईओ ने अंतिम क्षणों में इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इस घटनाक्रम को “गट पंच” यानी भावनात्मक झटका करार दिया और कहा कि इसके बाद कंपनी को नए निवेश के लिए संघर्ष करना पड़ा.

इस संकट के चलते Good Glamm Group समय पर वेतन और विक्रेताओं का भुगतान नहीं कर पाया है. पूर्व में खबर आई थी कि कंपनी ने दो महीने से अधिक समय तक कर्मचारियों का वेतन रोके रखा था। साथ ही, जिन कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है, उन्हें फुल एंड फाइनल सेटलमेंट भी नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है.

हाल ही में कई वरिष्ठ अधिकारी भी कंपनी से विदा ले चुके हैं. WYN Beauty के पूर्व चीफ पीपल ऑफिसर और बोर्ड सदस्य कार्तिक राव अब भर्ती मंच Vahan.ai से जुड़ गए हैं.

कंपनी ने लागत घटाने के लिए कई कदम उठाए हैं. दिल्ली के वसंत कुंज कार्यालय को बंद कर पहले ग्रेटर कैलाश में स्थानांतरित किया गया और फिर रिमोट वर्क मॉडल अपनाया गया. Good Glamm Group अपने पोर्टफोलियो में शामिल कई ब्रांड्स को बेचने या हिस्सेदारी घटाने की कोशिश कर रहा है.

फरवरी में, कंपनी ने Sirona को लगभग Rs 150 करोड़ में उसके मूल संस्थापकों को वापस बेच दिया, जबकि इसका अधिग्रहण Rs 450 करोड़ में किया गया था. इसी तरह, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ScoopWhoop को महज Rs 18-20 करोड़ में WLDD को बेचा गया – जो 2021 की वैल्यूएशन के मुकाबले काफी कम है.

अन्य बिक्री में MissMalini Entertainment को Creativefuel को बेचना और Organic Harvest में अपनी हिस्सेदारी मूल प्रमोटरों को बेचने की बातचीत शामिल है. The Moms Co और POPxo को लेकर भी विकल्पों पर विचार चल रहा है.

मार्च 2025 में, Good Glamm Group ने अपने मौजूदा निवेशकों – Warburg Pincus, Prosus Ventures, Bessemer Venture Partners, और Accel – से USD 30 मिलियन का निवेश जुटाया ताकि तत्काल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके. हालांकि, एक बड़े फॉलो-ऑन राउंड की अभी भी प्रतीक्षा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गुर्जर महासम्मेलन, सामाजिक सुधार और युवाओं के भविष्य पर रहेगा जोर

टॉकाटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा होगी. अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मांगें उठाने की बात कही.

1 week ago

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AIIMS के पास AQI 255 पर पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह AIIMS के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया.

1 week ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

12-October-2026

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

25-September-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

59 minutes ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

14 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

11 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

12 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

15 hours ago