होम / जनता की बात / WPI Inflation: खुदरा महंगाई से मिली राहत, थोक महंगाई एक बार नेगेटिव जोन में!

WPI Inflation: खुदरा महंगाई से मिली राहत, थोक महंगाई एक बार नेगेटिव जोन में!

जहां सितंबर में खुदरा महंगाई से राहत मिली है, वहीं भारत की WPI आधारित महंगाई लगातार छठे महीने नेगेटिव जोन में बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की WPI (Wholesale Price Index) आधारित महंगाई एक बार फिर नेगेटिव जोन में बनी हुई है. हाल ही में WPI से संबंधित डेटा केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा रिलीज किया गया है और मंत्रालय द्वारा जारी किए गए डेटा की मानें तो सितंबर 2023 में WPI आधारित महंगाई -0.26% पर पहुंच गई है जबकि पिछले महीने यह -0.52% के स्तर पर दर्ज की गई थी. 

नेगेटिव जोन में है महंगाई
सितंबर 2023 में केमिकल और केमिकल उत्पाद, मिनरल ऑयल, टेक्सटाइल, मेटल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में सालाना आधार पर कमी देखने को मिली थी. माना जा रहा है कि इन वस्तुओं और पदार्थो की कीमतों में आई कमी की वजह से ही WPI में यह सुधार देखने को मिल रहा है. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किये गए डेटा की मानें तो पिछले 6 महीनों से WPI आधारित महंगाई लगातार नेगेटिव जोन में ही बनी हुई है. इस साल मार्च में WPI आधारित महंगाई 29 महीनों के अपने सबसे बिचले स्तर पर पहुंच गई थी. 

खुदरा महंगाई में भी आई गिरावट
इस साल मार्च में प्राथमिक वस्तुओं, मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों, इंधन और पावर के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के सूचकांकों में भी गिरावट देखने को मिली थी और इसीलिए मार्च में WPI आधारित महंगाई -1.34% के अपने 29 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी. आपको बता दें कि सितंबर के महीने में भारत की खुदरा महंगाई में भी गिरावट देखने को मिली थी और यह 3 महीनों के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी. पिछले 15 महीनों के दौरान CPI (Consumer Price Index) अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया था जिसके बाद अब इसमें काफी स्थिरता देखने को मिल रही है.

क्यों जरूरी है WPI?
सब्जियों के दामों में आई गिरावट की वजह से ही सितंबर में खुदरा महंगाई में गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर WPI इतना महत्त्वपूर्ण क्यों माना जाता है? दरअसल WPI के माध्यम से थोक व्यवसायों द्वारा अन्य व्यवसायों को बेची गई वस्तुओं की कीमतों में होने वाले बदलाव को मापा जाता है. WPI से संबंधित डेटा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्द्वारा जारी किया जाता है. भारत में WPI को महंगाई यानी इन्फ्लेशन के प्रमुख इंडिकेटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और इसीलिए इसे काफी महत्त्वपूर्ण माना जाता है. 
 

यह भी पढ़ें: Federal Bank Q2 Results: नेट प्रॉफिट में आया उछाल, शेयरों में आई गिरावट!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago