होम / जनता की बात / PM मोदी के 'मन की बात' को लेकर जारी हुई स्‍टडी रिपोर्ट, हैरान करने वाली बातें आई सामने 

PM मोदी के 'मन की बात' को लेकर जारी हुई स्‍टडी रिपोर्ट, हैरान करने वाली बातें आई सामने 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कार्यक्रम की सबसे यूनिक बात ये है कि इसे 100 करोड़ लोगों ने कम से कम एक बार तो देखा ही है. इस कार्यक्रम ने अपना एक अलग प्रभाव छोड़ा है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड पूरे होने से पहले उनके इस कार्यक्रम को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है. इस रिपोर्ट में मन की बात कार्यक्रम को लेकर एक व्‍यापक स्‍टडी की गई है जिसमें कई ऐसी बातें निकलकर सामने आई हैं जो दिलचस्‍प हैं. इस रिपोर्ट को दिल्‍ली में लॉन्‍च किया गया. इसमें प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी, My Gov के सीईओ आकाश त्रिपाठी, इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिवनेस  के निदेशक डॉ. अमित कपूर सहित गेट्स फाउंडेशन की डिप्‍टी डॉयेक्‍टर पॉलिसी कम्‍यूनिकेशन एंड बिहेवियर इंसाइड डॉ. अर्चना व्‍यास मौजूद रही. इस स्‍टडी को एक्सिस मॉय इंडिया ने किया है. 


आखिर क्‍या है इस रिपोर्ट में 
इस रिपोर्ट में 2014-2023 तक प्रसारित हुए मन की बात के 99-एपिसोड ट्रांसक्रिप्ट को लेकर व्यापक अध्ययन किया गया है,  जिसमें नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग टूल्स का उपयोग किया गया है. यह सामाजिक परिवर्तन और परिवर्तन लाने के लिए लोगों के संकल्प और कार्रवाई को प्रेरित करने पर प्रधान मंत्री मोदी द्वारा बनाए गए मंच के प्रभाव का व्यापक संकलन है. इसमें कई तरह की केस स्‍टडी को भी शामिल किया गया है जिन्‍होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बदलाव किए हैं. इसे लेकर देश के 737 जिलों से डाटा जुटाया गया है. 


क्‍या बोले प्रसार भारती के सीईओ 
इस मौके पर कार्यक्रम के बारे में बताते हुए प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने बताया कि मुझे इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका 2014 में ही मिला था जब मैं  My Gov के साथ था. उन्‍होंने कहा कि इस कार्यक्रम के पहले एपिसोड से लेकर 100 एपिसोड का सफर बहुत दिलचस्‍प रहा. उन्‍होंने इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को इसे बेहतरीन बनाने के लिए बधाई दी. उन्‍होंने इस कार्यक्रम की पहुंच को लेकर कहा कि ये इस मामले में अद्वितीय है. मन की बात का ऑल इंडिया रेडियो द्वारा 22 भारतीय भाषाओं, 29 बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया गया है. अंग्रेजी के अलावा, यह कार्यक्रम फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली जैसी 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है. 


सामाजिक परिवर्तन में भाग लेने के लिए किया प्रेरित 
इस मौके पर MyGov के सीईओ आकाश त्रिपाठी ने बताया कि कैसे मन की बात ने श्रोताओं को सामाजिक परिवर्तन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है और ये कार्यक्रम हमेशा ही आम आदमी से जुड़ता चला गया. उन्‍होंने कहा कि आम नागरिकों के प्रयासों के उदाहरणों को साझा करके, और प्रगति और परिवर्तन की कहानियों को सामने लाकर  मन की बात एक प्रेरणादायक मंच में बदल गया है, जो प्राथमिकता वाले विषयों पर लगातार आगे बढ़ रहा है. 


हमेशा सामाजिक विषय रहे कार्यक्रम के केन्‍द्र में 
इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिवनेस के अध्यक्ष डॉ. अमित कपूर ने इस रिपोर्ट को लेकर कहा कि ये मन की बात का विश्लेषण करने वाली रिपोर्ट के जरिए इस कार्यक्रम की पहुंच और प्रभाव को जाना जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि हमने हमेशा ही इस कार्यक्रम में जब भी विषयों को चयन किया तो हमेशा इस बात का ध्‍यान रखा कि वो सभी से जुड़ते विषय हों. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमेशा ही इसमें स्‍वच्‍छता, स्‍वास्‍थ्‍य, कृषि, त्‍योहार, महिला सशक्तिकरण, भारतीय स्‍वास्‍थ्‍य पर नए अनुसंधान जैसे विषयों को शामिल किया गया. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago