होम / जनता की बात / सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की आने वाली है मौज, सरकार देगी पैसा, बनाया ₹1 बिलियन का फंड

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की आने वाली है मौज, सरकार देगी पैसा, बनाया ₹1 बिलियन का फंड

PPP मोड वाले इस फंड का आकार 1 बिलियन डॉलर होगा और इससे क्रिएटर्स को स्किल बढ़ाने और प्रोडक्शन लेवल अच्छा करने के लिए पैसा दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में यूट्यूब और इंस्टाग्राम समेत तमाम सोशल मीडिया मंचों के लिए कंटेंट क्रिएट करने वाले इन्फ्लूएंसर्स के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. वह यह है कि कंटेंट क्रिएटर्स को सरकार पैसा देने वाली है. इसके लिए सरकार ने अरबों रुपये का फंड बनाने का ऐलान भी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में क्रिएटर इकोनॉमी काफी तेजी से बढ़ रही है. इस वृद्धि को और बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हाल ही में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए 1 बिलियन डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपये) के फंड की घोषणा की है. 

सरकार की नई पहल

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 के दौरान इस फंड की घोषणा की. यह फंड पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत संचालित होगा, जिससे क्रिएटर्स को वित्तीय सहायता मिलेगी और वे अपने कंटेंट को ग्लोबल स्तर तक पहुंचा सकेंगे.

इसके अलावा, 391 करोड़ रुपए की लागत से भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है. यह संस्थान IIT और IIM की तर्ज पर मुंबई के फिल्म सिटी, गोरेगांव में स्थापित किया जाएगा, जहां कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल मीडिया से जुड़ी उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी.

1 बिलियन डॉलर का फंड क्यों जरूरी है?

सरकार का कहना है कि इस फंड का उद्देश्य भारत के कंटेंट क्रिएटर्स को पूंजी, कौशल और वैश्विक बाजार में अवसर मुहैया कराना है. डिजिटल कंटेंट क्रिएट करना अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ब्रांड पार्टनरशिप और मार्केटिंग के लिए भी एक प्रभावी औजार बन चुका है. इसके अलावा, इस फंड से कंटेंट क्रिएटर्स को नई तकनीकों और एडवांस इक्विपमेंट तक पहुंच मिलेगी, जिससे वे अपने उत्पादन स्तर को बढ़ा सकेंगे.

क्रिएटर इकोनॉमी का भविष्य

भारत में कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या 4 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है, जो कि पिछले चार वर्षों में 322% की वृद्धि को दर्शाता है. इसके साथ ही, कई क्षेत्रों जैसे फैशन, फिटनेस, ट्रेवल और गेमिंग में इन क्रिएटर्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. भारत के युवा अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक डिजिटल सामग्री निर्माताओं के रूप में भी उभर रहे हैं.

ब्रांड और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग का भविष्य

इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और ब्रांड्स अब अपने उत्पादों को प्रचारित करने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स के साथ रणनीतिक साझेदारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 तक इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग में 25% तक की वृद्धि की उम्मीद है और 2026 तक यह 3,375 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है. इसलिए सरकार की इस पहल का उद्देश्य केवल क्रिएटर्स को आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उन्हें डिजिटल दुनिया में एक वैश्विक ताकत बनाने का है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago