होम / जनता की बात / मध्य प्रदेश की मंडियों में करोड़ों का घोटाला, टैक्स चोरी कर किसानों और सरकार के साथ की जा रही बेईमानी

मध्य प्रदेश की मंडियों में करोड़ों का घोटाला, टैक्स चोरी कर किसानों और सरकार के साथ की जा रही बेईमानी

इंदौर सहित मध्य प्रदेश की 254 मंडियों में आड़त प्रथा के विरोध और करोड़ों रुपये के घोटाले को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को मध्य प्रदेश भारयती किसान यूनियन ने मध्य प्रदेश की मंडियों में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के विरोध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अनिल यादव और किसानों के हितकारी मुकेश सोमानी मौजूद रहे. इस दौरान किसान यूनियन ने मध्य प्रदेश की मंडियों में हुई करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का मुद्दा भी उठाया.  

मंडी में टैक्स चोरी का आरोप
अनिय यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी कि इंदौर की देवी अहिल्याबाई मंडी में किसानों के साथ करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है. मंडी में आड़त प्रथा की आड़ में मंडी टैक्स की चोरी कर किसानों को भाव पत्रक, तोल पत्रक, और भुगतान पत्रक नहीं दिए जाते, जिससे उससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. 

15 हजार करोड़ का घोटाला
अनिल यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की 254 मंडियों में से इंदौर, उज्जैन, बदनावर, और शाजापुर मंडियों में किसानों और सरकार से लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला किया गया है. इन मंडियों में व्यापारियों द्वारा अपने ही कानून लागू किए जाते हैं, जिससे सरकार और किसान दोनों को लूटा जा रहा है. किसानों की शिकायतों के बावजूद शासन-प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और उम्मीद है कि शासन-प्रशासन जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा, जिससे किसानों को फायदा मिल सकेगा और सरकार के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हो सकेगी. 

6 महीने बाद पलट दिया आड़त प्रथा बंद करने का फैसले 
मुकेश सोमानी ने बताया कि उन्होंने आड़त प्रथा को लेकर 2006 में इंदौर हाई कोर्ट में केस दायर किया था. 2007 में हाई कोर्ट ने किसानों के पक्ष में फैसला लेते हुए अवैध वसूली को बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन 2015 में मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड के डायरेक्टर अरुण पांडे ने कोर्ट के फैसले को पलट दिया. इसके बाद 23 जनवरी 2024 को कोर्ट की डबल बेंच ने फिर से किसानों के हित में फैसला देते हुए आड़त प्रथा को बंद किया, लेकिन 6 महीने बाद उसी बेंच ने अपना फैसला पलटते हुए आड़तियों के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे किसानों को बहुत निराशा हुई. 

इसे भी पढ़ें-Income Tax Refund के नाम पर हो रही ठगी, साइबर सेल ने दी लोगों को सावधान रहने की चेतावनी!

किसान यूनियन ने भी उठाई थी मांग

अनिल यादव ने बताया कि किसान यूनियन ने भी मांग की थी कि आड़तियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली बंद की जाए. उनकी प्रमुख मांग है कि इंदौर मंडी को मध्य प्रदेश की अन्य शासकीय मंडियों की तरह संचालित किया जाए. हालांकि इंदौर मंडी के आडतियों ने अपनी एक अलग प्रथा है, जिसे बंद करवाने की कोशिशें बार-बार विफल हो जाती हैं. 

किसानों की मदद के लिए किया दिल्ली का रुख
भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा ने कहा कि लंबे समय से यह लड़ाई लड़ी जा रही है, सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि किसानों के साथ सरकार के राजस्व को भी इससे नुकसान हो रहा है. वहीं, सचिव संजय सकल्ले ने कहा कि इंदौर मंडी में आड़त प्रथा के माध्यम से मंडी टैक्स की चोरी कर किसानों को ठगा जा रहा है. किसानों को भाव पत्रक, तोलपत्रक, और भुगतान पत्रक नहीं दिए जा रहे हैं. सरकार और किसानों को लूटने का काम मंडियों में हो रहा है. ऐसे में किसानों की मदद के लिए ही अब दिल्ली का रूख किया गया है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago