होम / जनता की बात / MP कार्तिकेय शर्मा का देर रात हुआ एक्सीडेंट, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रक से हुई टक्कर

MP कार्तिकेय शर्मा का देर रात हुआ एक्सीडेंट, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रक से हुई टक्कर

गुरुग्राम वापस लौटते समय कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने सांसद की कार को जोरदार टक्कर मार दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. देर रात गुरुग्राम लौटते समय कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है. हालांकि, डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उनका सिटी स्कैन कराया है. जानकारी के मुताबिक, वह चरखी दादरी के डूडीवाला किशनपुरा गांव में परशुराम प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद वापस गुरुग्राम लौट रहे थे. तभी यह हादसा हो गया.

जांच में जुटी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि गुरुग्राम से 15 किलोमीटर पहले KMP पर कार्तिकेय शर्मा की कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है. गनीमत रही कि सांसद कार्तिकेय शर्मा को इस हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई. सांसद कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था.  

सांसद कार्तिकेय शर्मा और उनका ड्राइवर दोनों सुरक्षित हैं. हालांकि, उनकी कार इस दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस का कहना है कि वो मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान कर रही है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

12 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

12 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

12 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

17 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago