होम / जनता की बात / Silkyara Tunnel Rescue: पाइप डालने का काम हुआ पूरा, किसी वक्त बाहर आ सकते हैं मजदूर!

Silkyara Tunnel Rescue: पाइप डालने का काम हुआ पूरा, किसी वक्त बाहर आ सकते हैं मजदूर!

60 मीटर मलबे को खोदकर उत्तराखंड की इस गुफा में पाइप डाली गई है और इसके लिए Rat Mining प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सिल्क्यारा में गुफा ढहने (Silkyara Tunnel Resuce) की वजह से पिछले 16 दिनों से 41 मजदूर वहां फंसे हुए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है. इस वक्त दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र से एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि गुफा में पाइप डालने का काम पूरा हो चुका है और अब किसी भी वक्त मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है. 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
पाइप डाले जाने की प्रक्रिया के पूरा होने के बारे में खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट साझा करते हुए कहा ‘बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का काम पूरा हो चुका है और शीघ्र ही श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा. जानकारी के अनुसार बचाव दल के कर्मियों ने 60 मीटर के मलबे को खोदकर उत्तराखंड की इस गुफा में पाइप डाली है और इसके लिए रैट माइनिंग (Rat Mining) प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है. 

लोगों का आरोप
आपको बता दें कि यह गुफा सिल्क्यारा से बारकोट के बीच बनाई जा रही थी और 12 नवंबर को इस गुफा का एक हिस्सा ढह गया था जिसकी वजह से 41 मजदूर मलबे में ही फंस गए थे और 16 दिनों के बाद भी अभी तक उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका है. बहुत से लोगों आरोप लगा रहे हैं कि सही ढंग से भौगोलिक अध्ययन न करने, गुफा के डिजाईन के सही न होने और सुरक्षा मानकों पर पर्याप्त ध्यान न दिए जाने की वजह से यह दुर्घटना हुई और इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कंपनी पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए. 

Adani का भी आया नाम
कल ट्विटर पर बहुत सी ऐसे पोस्ट्स सामने आईं जिनमें दावा किया जा रहा था कि उत्तरकाशी में बन रही इस गुफा के निर्माण के लिए जिम्मेदार नवयुग इंजिनीयरिंग किसी और की नहीं बल्कि अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी है और इसीलिए अडानी ग्रुप के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग तेज हो गई थी. अडानी ग्रुप की तरफ से इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी करके लोगों द्वारा किये जा रहे वादों को झूठा और बेबुनियाद बताया था और कहा था कि अडानी ग्रुप का नवयुग इंजीनियरिंग से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है. 
 

यह भी पढ़ें: साइबर सुरक्षा के लिए पब्लिक सेक्‍टर बैंक करेंगे ये हायरिंग, सुरक्षित होंगे ट्रांजैक्‍शन 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

1 week ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

1 minute ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

44 minutes ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

2 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

2 hours ago