होम / जनता की बात / मिथिला महोत्सव: मैथिली को रोजी-रोटी की भाषा बनाने पर नेताओं ने दिखाई प्रतिबद्धता

मिथिला महोत्सव: मैथिली को रोजी-रोटी की भाषा बनाने पर नेताओं ने दिखाई प्रतिबद्धता

मिथिला महोत्सव में नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मैथिली को रोजी- रोटी की भाषा बनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली में आयोजित मिथिला महोत्सव- 6 और मैथिली लिटरेचर फेस्टिवल-3 में विभिन्न दलों के नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मैथिली को रोजी- रोटी की भाषा बनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बिहार विधान परिषद सदस्य संजय मयूख तथा दिल्ली विधानसभा के विधायक संजीव झा के साथ ही कांग्रेस के सचिव प्रणव झा ने कहा कि मैथिली भारत की पुरातन भाषाओं में शामिल है. यह संविधान की आठवीं अनुसूची में भी शामिल है. इसे रोजी रोटी की भाषा बनाने के लिए वह अपना समस्त योगदान देंगे.

विधान परिषद में रखेंगे बात

संजय मयूख ने कहा कि वह इस मामले को लेकर बिहार विधान परिषद में अपनी बात रखेंगे. वहां पर भी इस तरह का आयोजन वृहद स्तर पर हो, इसके लिए वह प्रयास करेंगे. विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के प्राथमिक विद्यालय से लेकर दिल्ली सरकार के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मैथिली भाषा की पढ़ाई एक विषय के रूप में हो. इसके लिए वह अपनी ओर से सभी प्रयास करेंगे. अगर मैथिली के शिक्षक को तत्काल आधार पर नियुक्त करना होगा तो इसके लिए मैथिली भोजपुरी अकादमी की ओर से विद्यालयों में मैथिली के शिक्षक भी भेजे जाएंगे. लेकिन इस कार्य के लिए जनता की सहभागिता भी जरूरी है. मैथिली भाषा की पढ़ाई के लिए लोगों को भी अपनी आवाज उठानी होगी, जिससे सरकार और प्रशासन पर इसके लिए दबाव बनाया जा सके. 

समर्थन और सहयोग को तैयार
कांग्रेस के सचिव प्रणब झा ने कहा कि वह मिथिला - मैथिली और मिथिलांचल के विकास के लिए समस्त समर्थन और सहयोग देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि परिवर्तन और संघर्ष में हमेशा कलम के सिपाहियों का सहयोग मिलता रहा है. देश में नवचेतन की क्रांति के लिए उनकी जागरुकता सबसे अधिक जरूरी है. इस अवसर पर कांग्रेस नेता संजीव सिंह और मैथिली भोजपुरी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज पाठक भी उपस्थित थे. प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के प्रांगण में आयोजित मिथिला महोत्सव-6 और  मैथिली लिटरेचर फेस्टिवल - 3 के आयोजन की शुरुआत मैथिली लिटरेचर फेस्टिवल 3 से हुई. इसमें दो सत्रों में दो विषयों ' हवाई जहाज के दरभंगा पहुंचने से मिथिला के विकास में कितने पंख लगे' और 'प्रवासी मैथिल राजनीतिक रूप से समृद्ध क्यों नहीं' पर चर्चा हुई . इसमें वरिष्ठ पत्रकार मदन झा, प्रतिभा ज्योति, विनीता ठाकुर, आलोक कुमार, हेमेंद्र मिश्र, नरेंद्र नाथ, उदय मिश्र, गीताश्री, बीएन झा, विनोद मिश्र और उमाशंकर सिंह ने अपने विचार रखे. 

मैथिली भाषा नहीं विचार है
उमाशंकर सिंह ने कहा कि मैथिली एक भाषा नहीं विचार है. गीताश्री ने कहा कि मैथिली को जाति- भाषा- वर्ग में बांटने की जगह एक समग्रता के रूप में अपनाने की जरूरत है. नरेंद्र नाथ ने कहा कि इन दिनों परिवर्तन को ऐसे युवा लाने का कार्य कर रहे हैं, जिनकी चर्चा कभी नहीं होती थी. सोशल मीडिया के इस दौर में अपनी बात रखना ज्यादा सुलभ है. ऐसे में हमें अपने कार्यों आंदोलन और परिवर्तन के लिए तकनीक को भी अपनाने की जरूरत है.

दरभंगा एयरपोर्ट का भी हुआ जिक्र

वहीं, प्रतिभा ज्योति विनीता ठाकुर और मदन झा ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट के शुरू होने से मिथिला और समस्त उत्तर बिहार का विकास हो रहा है, लेकिन टिकट के दाम में कमी और अन्य सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है. वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार ने कहा कि इसे उड़ान योजना से निकालकर नियमित एयरपोर्ट बनाने की जरूरत है. जिससे यहां कई विमान कंपनियां अपनी सेवा दे पाए. जिससे टिकट के दाम में भी कमी आए. मैथिली लिटरेचर फेस्टिवल के उपरांत मिथिला महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख, सचिव कांग्रेस प्रणव झा, संजीव सिंह, संजय बसाक, विनय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर इसकी विधिवत शुरुआत की. मेलोरंग नाट्य मंडली ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. 

इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए
मोहन झा ने बांसुरी वादन से लोगों का मन मोहा. कई बच्चों ने भी इस अवसर पर अपनी प्रस्तुति दी. वरिष्ठ पत्रकार प्रतिभा ज्योति ने मैथिली वंदना की प्रस्तुति की. मंच संचालन प्रकाश झा ने किया. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार और एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर मनोरंजन भारती, पीटीआई के नेशनल एडिटर वरुण झा, ओखला प्रेस क्लब के चेयरमैन और वरिष्ठ पत्रकार एम अतहरउद्दीन मुन्ने भारती, हिंदू के पूर्व ब्यूरो चीफ और प्रेस क्लब के महासचिव विनय कुमार, द एशियन एज के ब्यूरो चीफ संजय बसाक, वरिष्ठ पत्रकार नीरज ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार शिशिर सोनी सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया. एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन भारती ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत से आने वाली पीढ़ी को परिचित कराने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता रहना चाहिए. प्रेस क्लब के महासचिव विनय कुमार ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन में अपना सहयोग देता रहेगा. प्रेस क्लब पिछले 6 वर्ष से मिथिला महोत्सव के आयोजन में सहयोगी रहा है. यह क्लब सभी धर्म, भाषा समुदाय की प्रतिनिधि संस्था है. इसके विभिन्न आयोजन भी इसका प्रमाण है. 

भाषा-संस्कृति से जुड़ाव जरूरी
द एशियन एज के ब्यूरो चीफ संजय बसाक ने कहा कि अपनी भाषा- लिपि और संस्कृति से समाज का जुड़ा रहना जरूरी है. इसकी वजह यह है कि जब लिपि खत्म होती है तो भाषा का अपभ्रंश होता है. जिसकी कारण समयकाल में संस्कृति पर भी प्रभाव होता है. मैथिल पत्रकार ग्रुप के इस आयोजन का इस मायने में काफी महत्त्व है कि वह भाषा संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. इस अवसर पर मैथिल पत्रकार ग्रुप के अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने मैथिल पत्रकार ग्रुप के कार्यों की जानकारी देते हुए इसकी स्थापना से जुड़े संदर्भ को लेकर भी जानकारी साझा की.

समान विचारधारा वालों को साथ लाएंगे

संतोष ठाकुर ने कहा कि मैथिल पत्रकार ग्रुप अगले वर्ष सभी समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ मिलकर विश्व मैथिली सम्मेलन करने आयोजित करने को लेकर भी कार्य करना चाहता है. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल के लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति ऋणी हैं. इसकी वजह यह है कि उन्होंने मैथिली भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल किया था. इस कार्यक्रम का संयोजन रोशन झा, बृजेंद्र नाथ, सुभाष चंद्र, मदन झा, विपिन बादल, अजीत झा ने किया था. इस अवसर पर ओखला प्रेस क्लब के चेयरमैन एवं एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार एम अतहरउद्दीन मुन्ने भारती ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का आयोजन मैथिल पत्रकार ग्रुप ने प्रेस एसोसिएशन, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और ओखला प्रेस क्लब के सहयोग से किया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

5 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

4 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

8 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

6 hours ago