होम / जनता की बात / दिल्ली से मध्य प्रदेश के बीच चलेगी वंदे मातरम, शताब्दी से भी तेज पहुंचाएगी ये ट्रेन!

दिल्ली से मध्य प्रदेश के बीच चलेगी वंदे मातरम, शताब्दी से भी तेज पहुंचाएगी ये ट्रेन!

यह ट्रेन 708 किलोमीटर की यात्रा को 7 घंटे 45 मिनट में पूरा कर लेगी. यह ट्रेन अपने गंतव्य तक की यात्रा को शताब्दी एक्सप्रेस से 1 घंटा 30 मिनट पहले ही पूरा कर लेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मध्य प्रदेश को जल्द ही राज्य की पहली वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है और इसका रूट एवं शेड्यूल भी तय कर लिया गया है. राज्य की पहली वन्दे भारत ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन (RKMP) और नई दिल्ली के बीच चलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अप्रैल 2023 को इस ट्रेन को भोपाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर केंद्रीय पश्चिमी रेलवे जोन और भोपाल डिविजन ने भी इस नई ट्रेन की शुरुआत की तैयारी कर दी है. माना जा रहा ही कि इस ट्रेन का किराया शताब्दी से लगभग 10% ज्यादा है. इस बारे में जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है. 

पूरे हफ्ते चलेगी ट्रेन?
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि RKMP से नई दिल्ली के बीच के चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस 5 दिन चला करेगी क्योंकि शनिवार और रविवार के दिन पटरियों की मरम्मत की जायेगी. रेलवे से जुड़े सूत्रों का मानना है कि जल्द ही RKMP से नई दिल्ली के बीच जबलपुर और इंदौर के रास्ते एक दूसरी वन्दे भारत एक्सप्रेस भी चलाई जा सकती है. 

शताब्दी से 1.5 घंटा पहले पूरा करेगी सफर
RKMP से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस शुरुआत में दोनों तरफ से केवल 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस रफ्तार के साथ ही यह ट्रेन एक तरफ की अपनी 708 किलोमीटर की यात्रा को लगभग 7 घंटे 45 मिनट में पूरा कर लेगी. इस तरीके से यह ट्रेन अपने गंतव्य तक की यात्रा को शताब्दी एक्सप्रेस से 1 घंटा 30 मिनट पहले ही पूरा कर लेगी. 

RKMP से नई दिल्ली तक यह होगा रूट
RKMP से यह ट्रेन सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर अपनी यात्रा की शुरुआत करेगी जिसके बाद यह ट्रेन सीधा भोपाल स्टेशन पर जाकर रुकेगी. भोपाल स्टेशन से यह ट्रेन 6 बजकर 7 मिनट पर चल देगी जिसके बाद इसका अगला स्टॉप बीना स्टेशन होगा. बीना से यह ट्रेन 7 बजकर 50 मिनट पर चलेगी जिसके बाद यह सीधा झांसी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. झांसी से यह ट्रेन 9 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और उसके बाद इस ट्रेन का अगला स्टॉप आगरा होगा. आगरा में यह ट्रेन 5 मिनट के लिए रुकेगी और फिर अपने फाइनल स्टॉप नई दिल्ली के लिए अपना सफर 11 बजकर 45 मिनट से शुरू करेगी. अपने अंतिम स्टेशन नई दिल्ली पर यह ट्रेन 1 बजकर 45 मिनट पर पहुंच जायेगी. 

नई दिल्ली से RKMP तक इस रूट पर चलेगी ट्रेन
अगर बात इस ट्रेन के नई दिल्ली से RKMP तक के रूट की करें तो यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से नई दिल्ली से चलेगी जिसका बाद यह सीधा आगरा स्टेशन पर जाकर रुकेगी. आगरा में 5 मिनट का आराम लेने के बाद यह ट्रेन 4 बजकर 50 मिनट पर वहां से चल देगी जिसके बाद इसका अगला स्टॉप भोपाल स्टेशन होगा. भोपाल से यह ट्रेन 6 बजकर 55 मिनट पर चल देगी जिसके बाद यह ट्रेन सीधा बीना स्टेशन पर जाकर रुकेगी. बीना से यह ट्रेन 8 बजकर 40 मिनट पर चल देगी जिसके बाद ट्रेन का अगला स्टॉप झांसी स्टेशन होगा. झांसी से यह ट्रेन 10 बजकर 20 मिनट पर चल देगी और अपने अंतिम स्टेशन RKMP पर रात को 10 बजकर 45 मिनट पर अपना सफर पूरा करेगी. 
 

यह भी पढ़ें: Hindenburg की तबाही के बावजूद EPFO ने किया अडानी ग्रुप में इन्वेस्ट, विपक्ष ने पूछे सवाल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

1 week ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

1 minute ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

44 minutes ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

2 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

2 hours ago