होम / जनता की बात / घर-घर नहीं पहुंचेगी रसोई गैस? LPG वितरकों की सरकार को हड़ताल की चेतावनी, जानें वजह

घर-घर नहीं पहुंचेगी रसोई गैस? LPG वितरकों की सरकार को हड़ताल की चेतावनी, जानें वजह

एलपीजी वितरकों ने कमीशन बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर सरकार को तीन महीने की चेतावनी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देशभर में रसोई गैस की आपूर्ति पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं. एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकावर को साफ चेतावनी दी है कि अगर अगले तीन महीनों में उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. ऐसे में उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

भोपाल अधिवेशन में हुआ हड़ताल का ऐलान

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. एस. शर्मा ने बताया कि यह निर्णय भोपाल में शनिवार को हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया. इसमें देशभर के वितरकों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से मांग पत्र को पारित किया गया. एसोसिएशन ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखी हैं.

क्या हैं वितरकों की प्रमुख मांगें?

वितरकों का कहना है कि उन्हें वर्तमान में मिलने वाला कमीशन बहुत कम है और वह उनकी परिचालन लागत को पूरा नहीं करता. एसोसिएशन ने कमीशन बढ़ाकर कम से कम 150 रुपये प्रति सिलेंडर करने की मांग की है. इसके अलावा वितरकों ने आरोप लगाया कि तेल कंपनियां उन्हें बिना मांग के गैर-घरेलू सिलेंडर जबरन भेज रही हैं, जो कानून के खिलाफ है और इसे तत्काल रोका जाना चाहिए. उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडरों के वितरण में भी कई अड़चनें आ रही हैं.

गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है.  
- दिल्ली: ₹803 से बढ़कर ₹853  
- कोलकाता: ₹829 से ₹879  
- मुंबई: ₹802.50 से ₹853.50  
- चेन्नई: ₹818.50 से ₹868.50  

उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडरों की कीमतों में भी वृद्धि की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है.

क्या होगा अगर हड़ताल हुई?

अगर डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन अपनी चेतावनी पर अमल करती है और हड़ताल शुरू होती है, तो देशभर में रसोई गैस की सप्लाई बाधित हो सकती है. इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, खासकर त्योहारों के मौसम में जब गैस की खपत बढ़ जाती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago