होम / जनता की बात / हिट एंड रन पर गडकरी ने कही आवाम के 'मन की बात', तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे आप

हिट एंड रन पर गडकरी ने कही आवाम के 'मन की बात', तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे आप

हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कुछ वक्त पहले पुणे में एक नाबालिग ने दो युवाओं की जान ले ली थी. इसी तरह मुंबई में एक रईसजादे ने एक महिला को मौत की नींद सुला दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) मोदी सरकार के उन चुनिंदा मंत्रियों में शामिल हैं, जो बेवाकी से अपनी बात रखते हैं. उन्हें अपने विभाग की खामियों को स्वीकारने में भी कोई परेशानी होती. गडकरी ने देश में बढ़ रहे हिट एंड रन मामलों को लेकर अब कुछ ऐसा कहा है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है.  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि उन पैरेंट्स के नाम सामने लाने और उन्हें शर्मिंदा करने की जरूरत है जो ऐसे बच्चों को गाड़ी चलाने की इजाजत देते हैं. बता दें कि पुणे और मुंबई के हिट एंड रन मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार की काफी आलोचना हुई थी. सरकार पर आरोपियों को बचाने के भी आरोप लगे हैं.

कानून का डर नहीं
गडकरी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के लिए जुर्माने में भारी बढ़ोतरी के बावजूद लोग नियम तोड़ रहे हैं. उन्हें ऐसा करने में कोई डर नहीं है. फिक्की रोड सेफ्टी अवार्ड्स एंड कॉन्क्लेव 2024 में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने इंजीनियरों से कहा है कि नेशनल हाईवे के बीच डिवाइडर के ऐसे नए डिजाइन तैयार करें, जिसे कोई पार न कर सके. नियम तोड़ने वालों को रोकने के लिए इसी तरह के कदम उठाने होंगे. 

किसी भी हद तक जा सकते हैं
नितिन गडकरी ने सड़क के उस पार जाने के लिए डिवाइडर लांघने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कुछ लोग खुद को खास समझते हैं और सड़क क्रॉस करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. गडकरी ने बताया कि उनके मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले हाइवे पर रैंप के साथ ही अधिक फुटओवर ब्रिज बनाने का फैसला किया है, ताकि दोपहिया वाहन उनका प्रयोग कर सकें. सड़क हादसों पर बोलते हुए गडकरी ने कहा कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं में युद्ध या सांप्रदायिक दंगों से भी ज़्यादा लोगों की जान चली जाती है.

इन मामलों में हुई थी फजीहत
पुणे में एक नाबालिग रईसजादे ने मध्य प्रदेश के दो युवाओं को अपनी लग्जरी कार से मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में लोगों के आक्रोश के बाद ही एक्शन हो पाया. जांच में यह सामने आया  कि किस तरह आरोपी के परिवार ने रसूख के बल पर सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया. इस केस में पुलिस पर दबाव की बात भी सामने आई थी. इसी तरह, मुंबई में एक अमीरजादे ने अपनी कार से कुचलकर एक महिला को मौत की नींद सुला दिया था. इस केस में भी आरोप लगा कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते जानबूझकर आरोपी को पर्याप्त समय दिया ताकि ये पता न चल सके कि हादसे के समय वो नशे में था.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago