होम / जनता की बात / पहले से हल्की जेब पर महंगाई की मार, आम आदमी का यही सवाल - 'करें तो करें क्या'

पहले से हल्की जेब पर महंगाई की मार, आम आदमी का यही सवाल - 'करें तो करें क्या'

महंगाई लोगों की परेशानियों में इजाफा कर रही है. आमदनी पहले ही सीमित है और उस पर लगातार चढ़ते दामों ने मिडिल क्लास की मुसीबतों में इजाफा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महंगाई (Inflation) आंकड़ों में भले ही नीचे आई हो, लेकिन आम आदमी के लिए हालात नहीं बदले हैं. सबसे ज्यादा परेशानी मिडिल क्लास हो उठानी पड़ रही है, क्योंकि उसे सरकार की मुफ्त राशन वाली योजनाओं का भी लाभ नहीं मिलता. फल-सब्जी से लेकर आटे-दाल तक सबके दाम आसमान छू रहे हैं. बीते दो साल में आलू-प्याज और टमाटर की कीमतें दोगुनी से भी ज्यादा हो गई हैं. इसी तरह, दालें भी खूब भाव दिखा रही हैं.

टमाटर हो रहा है लाल
आरबीआई ने भी अपनी मासिक समीक्षा में माना है कि आलू-प्याज और टमाटर के दाम पिछले दो सालों में दोगुना या उससे अधिक बढ़े हैं. एक रिपोर्ट की मानें, तो सितंबर 2022 से सितंबर 2024 के बीच इनकी कीमतों में ज़बरदस्त उछाल आया है. सितंबर 2022 में टमाटर का औसत मूल्य 20 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास था, जबकि अब कई जगहों पर यह 50 रुपए तक पहुंच गया है. फूल गोभी के दाम भी तेजी से बढ़े हैं. चंद दिन पहले तक एक छोटी फूल गोभी 100 रुपए में मिल रही थी.  

आंसू निकाल रही प्याज
इसी तरह, प्याज भी लोगों की आंखों में आंसू की वजह बन गई है. देश के कई हिस्सों में इसकी कीमत 60-70 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं. आलू की बात करें, तो कुछ शहरों में यह 60 रुपए किलो के भाव पर मिल रहा है. सब्जियां भी नहीं, खाने का स्वाद बढ़ाने वाले मसलों पर भी महंगाई की मार पड़ी है. पिछले कुछ महीनों में इनकी कीमत भी तेजी से बढ़ी है.  

तेल में भी लगी है आग 
जीरा 27 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसके 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचने का अनुमान है. सरसों, सोयाबीन और रिफाइंड सहित  खाद्य तेल की कीमतों में भी फेस्टिवल सीजन से पहले उछाल देखने को मिल रहा है. दाल की बात करें, तो अरहर की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी आई है. इसके दाम 50 से 60 रुपए किलो तक चढ़ चुके हैं. जबकि उड़द 10 रुपए और मूंगदाल भी लगभग इतनी महंगी हुई है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago