होम / जनता की बात / पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया विश्वंभर सिंह द्वार का अनावरण

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया विश्वंभर सिंह द्वार का अनावरण

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सहारनपुर में विश्वंभर सिंह द्वार का अनावरण किया. इस दौरान योग गुरु स्वामी भारत भूषण भी मौजूद रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सहारनपुर में विश्वंभर सिंह द्वार का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने पंडितजी से जुड़ी यादें भी साझा की. इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति को 'मोक्षायतन' का सर्वोच्च सम्मान भारत योग स्वास्थ्यश्री से सम्मानित किया गया. रामनाथ कोविंद से पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैलसिंह को भी इस सम्मान से नवाजा गया था.  योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने रामनाथ कोविंद को परंपरागत पगड़ी पहनाई और स्वास्थ्यश्री सम्मान एवं सनद उन्हें भेंट की. 

'मोक्षायतन' से जुड़ना गौरवपूर्ण
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'मोक्षायतन' से जुड़ने को गौरवपूर्ण अहसास बताया. इस अवसर पर संस्थान की गुरु माता इष्ट शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद का स्वागत रुद्राक्ष माला, दोशाला और गोवत्सा भेंट कर किया. इस दौरान, परंपरागत भारत योग परिवार की चौथी पीढ़ी के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विजेता योग साधक-साधिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. पूर्व राष्ट्रपति ने 10 साल की उम्र से कला, संगीत, काव्य और संरचना में गहरी पैठ रखते हुए हर साल नई संरचना देने वाली 13 वर्षीया देवी प्रत्यक्षा के तीसरे गीत 'कान्हा मेरे कान्हा' का ऑडियो भी रिलीज किया. साथ ही मोक्षायतन योग संस्थान की वार्षिकी सिंहावलोकन का विमोचन भी किया.

कई बार गए जलगोबिंद मठ 
रामनाथ कोविंद ने बताया कि वह कई बार जलगोबिंद मठ गए थे. वह बिशंबर दास से विश्वंभर सिंह बने थे पंडित जी से बेहद प्रभावित रहे हैं. उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने नेशन बिल्डर्स अकादमी और मोक्षायतन योग संस्थान की स्थापना की है. महज 21 वर्ष की उम्र में एक अंतरराष्ट्रीय योग संस्थान बनाने का सपना पूरा कर देना योगी स्वामी भारत भूषण की दूरदर्शी सोच और संकल्पशक्ति को दर्शाता है.

योग को वैश्विक पहचान दिलाई
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी भारत भूषण ने 1990 में ही अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत करके योग को वैश्विक पहचान दिलाई. उसी के परिणामस्वरूप वह ऐसे पहले योगी बन गए, जिन्हें मात्र 39 साल की उम्र में योग के क्षेत्र में पहला पद्मश्री सम्मान दिया गया. उन्होंने राष्ट्रीयता और अध्यात्म संस्कारों को अपनाने पर जोर देते हुए राष्ट्रगान में सिर्फ शांत खड़े होने के बजाय उसे समवेत रूप में गाने पर बल दिया. 

सूरीनाम का किया जिक्र
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि पंडितजी की गुरु परंपरा को उनके पुत्र योग गुरु स्वामी भारत भूषण और आगे की दो पीढ़ियों ने विश्व पटल तक पहुंचाया. उन्होंने दक्षिणी अमेरिकी देश सूरीनाम का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार दो देशों के राष्ट्र अध्यक्षों ने एकसाथ योगाभ्यास किया था, वह भी गुरु भारत भूषण की योग कक्षा में.
उन्होंने आगे कहा कि मैं तीन साल से मोक्षायतन योग संस्थान में आना चाहता था, लेकिन कोरोना के चलते कार्यक्रम स्थगित होता रहा, आखिरकार आज मैं आपके बीच हूं. 

'मुझे उनसे ईर्ष्या होती है'
इस अवसर पर बोलते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने अपने खास अंदाज में कहा कि यद्यपि योग मार्ग में ईर्ष्या के लिए कोई स्थान नहीं है फिर भी रामनाथ कोविंद के भाग्य से मुझे थोड़ी ईर्ष्या हो रही है. मेरे पूज्य पिता पंडित विश्वंभर सिंह जिस जलगोविद मठ के पीठाधीश्वर हुआ करते थे, हमने तो सिर्फ उसका नाम ही सुना है, लेकिन महामहिम के रूप में कोविंदजी ने उस मठ के दर्शन भी किए हैं. 

इनकी रही उपस्थिति
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बेरी बाग में पंडित विश्वंभर सिंह के आवास की ओर जाने वाले मार्ग का नाम उनके नाम पर रखते हुए यहीं मुख्य मार्ग पर नगर का विशालतम विश्वंभरसिंह द्वार बनाया गया है, जिसका लोकार्पण पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद ने किया. इस अवसर पर संसदीय कार्य व उद्योग मंत्री जसवंत सिंह, पूर्व राजनयिक आचार्या प्रतिष्ठा, सांसद प्रदीप चौधरी, महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, नकूड़ विधायक मुकेश चौधरी, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago