होम / जनता की बात / CJI चंद्रचूड़ ने भी की थी वकील रहने के दौरान Moonlighting, करते थे यहां पर काम

CJI चंद्रचूड़ ने भी की थी वकील रहने के दौरान Moonlighting, करते थे यहां पर काम

मूनलाइटिंग को हाल ही में भारत की कई कंपनियों ने खरी-खोटी सुनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने भी एक समय में मूनलाइटिंग की थी. जस्टिस चंद्रचूड़ ने इस बात का खुलासा खुद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शौक को पूरा करने के लिए वकील रहते हुए ऐसा किया था. मूनलाइटिंग का अर्थ है नियमित रोजगार के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त पैसा कमाने के लिए साइड गिग्स लेना. जस्टिस चंद्रचूड़ इस दौरान रेडियो जॉकी थे और कई सारे शो को होस्ट करते थे. 

यहां करते थे मूनलाइटिंग

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि वो ऑल इंडिया रेडियो (AIR) पर  'प्ले इट कूल', 'ए डेट विद यू' और 'संडे रिक्वेस्ट' जैसे शो की मेजबानी करते थे. इसकी एक क्लिप बार एंड बेंच ने अपने ट्विटर पेज पर पोस्ट की है. सम्मेलन में, सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, "बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन मैंने ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) में अपने शुरुआती 20 के दशक में एक रेडियो जॉकी के रूप में कार्य किया है. CJI चंद्रचूड़ ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें संगीत से प्यार है और घर पर रहने के बाद वे इसे सुनते हैं. सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, "संगीत के लिए मेरा प्यार आज भी कायम है. इसलिए जब मैं वकीलों के शोर के साथ काम कर चुका हूं, जो हमेशा कानों के लिए अच्छा नहीं होता है, मैं वापस घर जाता हूं और संगीत सुनता हूं जो कानों के लिए काफी अच्छा होता है."

 

कई कंपनियां कर चुकी हैं मूनलाइटिंग का विरोध

मूनलाइटिंग को हाल ही में भारत की कई कंपनियों ने खरी-खोटी सुनाई है. अक्टूबर 2022 में, आईटी कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने कुछ कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया जो दूसरी नौकरी पर काम कर रहे थे. जब से विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने ट्विटर पर इस मुद्दे को "धोखाधड़ी" करार दिया, तब से मूनलाइटिंग या दोहरे रोजगार का मुद्दा आईटी उद्योग में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें कई कंपनियां इस मुद्दे पर जा रही हैं और इसे स्पष्ट कर रही हैं. कंपनियां अपने कर्मचारियों द्वारा दोहरे रोजगार का अनुमोदन नहीं करती हैं.

इंफोसिस (Infosys) ने पिछले 12 महीनों के दौरान एक साथ दो जगहों पर नौकरी करने वाले अपने कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. हालांकि, कंपनी मूनलाइटिंग पर एक नई नीति भी बना रही है. कंपनी के सीईओ सलिल पारेख का कहना है कि इंफोसिस इस मामले में अधिक व्यापक पॉलिसी बना रही है.

दोहरे रोजगार का समर्थन नहीं 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के सीईओ सलिल पारेख ने मूनलाइटिंग के विरोध को सही करार देते हुए कहा कि अगर कर्मचारी दो कंपनियों में खुलेआम काम कर रहे हैं और वहां गोपनीयता का मुद्दा है, तो हमें उन्हें कंपनी से जाने देना होगा. उन्होंने साफ कहा कि कंपनी दोहरे रोजगार का समर्थन नहीं करती है.

हालांकि, कर्मचारियों के कंपनी के समय के बाद पार्ट-टाइम में छोटे-मोटे काम करने पर उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों की काम के बाहर भी चीजों को सीखने की महत्वकांक्षा समझते हैं. कंपनी ऐसे कर्मचारियों को सपोर्ट करेगी जो अपने मैनेजर से पूर्व अनुमित के साथ कुछ खास तरह के साइड प्रोजेक्ट करते हैं. हम इस मामले में अधिक व्यापक पॉलिसी बना रहे हैं. साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस दौरान कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों और गोपनीयता का पूरी तरह सम्मान किया जाए.

VIDEO: चीन की सरकार का विरोध करने के बाद आखिर कहां है जैक मा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago