होम / जनता की बात / गुरु की सीख, शिष्य की साधना और साकार हो गया अरंगेत्रम का सपना

गुरु की सीख, शिष्य की साधना और साकार हो गया अरंगेत्रम का सपना

गीता चंद्रन की शिष्या महक चावला ने महाशिवरात्रि के मौके पर अरंगेत्रम की प्रस्तुति देकर सबको मोहित कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भरतनाट्यम नृत्यांगना महक चावला ने महाशिवरात्रि के मौके पर अरंगेत्रम (Arangetram) की प्रस्तुति देकर सबको मोहित कर दिया. महक भरतनाट्यम की पहचान बन चुकीं पद्मश्री गीता चंद्रन की स्टूडेंट हैं. गीता चंद्रन के लिए यह 50वां अरंगेत्रम था, जो उनके सम्मान में उनकी शिष्या द्वारा आयोजित किया गया था. वह पिछले 35 सालों से भरतनाट्यम सिखा रही हैं.

12 साल की कड़ी मेहनत
महक के लिए यह पहली एकल प्रस्तुति थी. वह 12 साल की उम्र से भरतनाट्यम सीख रही हैं. वह MANSA डांस फेस्टिवल, ओडिशा प्रबा फेस्टिवल जैसे कई डांस फेस्टिवल में परफॉर्म कर चुकी हैं. उन्होंने इंटरनेशनल योग फेस्टिवल में भी प्रस्तुति दी है. इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार-वर्कशॉप भी आयोजित की है. महाशिवरात्रि पर अपनी प्रस्तुति के दौरान उन्होंने अपनी गुरु गीता चंद्रन को धन्यवाद दिया.

गुरु की तारीफ   
महक ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं कि महाशिवरात्रि के दिन मैं अपनी एकल प्रस्तुति दे रही हूं और यह सब मेरी गीता अक्का की बदौलत संभव ही पाया है. उनमें मुझे एक सच्चा गुरु मिला है, जिन्होंने मुझे सही दिशा दिखाई. वहीं, गीता चंद्रन ने कहा कि महक ने अपनी एकल प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. उनका नृत्य अभिनय उनके कौशल को दर्शाता है. बता दें कि गीता चंद्रन ने 1991 में NATYA VRIKSHA के स्थापना की थी, तब से वह लगातार अपने स्टूडेंट्स को भरतनाट्यम के गुर सिखा रही हैं. उनके इस संस्थान में अभी 200 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं.

क्या होता है अरंगेत्रम?
किसी भी भरतनाट्यम नर्तक के करियर में अरंगेत्रम एक महत्वपूर्ण अवसर होता है. बारह वर्षों के बाद, कभी-कभी दशकों के कठिन प्रशिक्षण के बाद, जब गुरु को विश्वास हो जाता है कि शिष्य एकल प्रस्तुति देने के लिए तैयार है, तो अरंगेत्रम की घोषणा की जाती है. यह गुरु के लिए एक सम्मान होता है. महक द्वारा की गई अरंगेत्रम की प्रस्तुति, 50वीं प्रस्तुति थी जिसे गीता चंद्रन के स्टूडेंट द्वारा पेश किया गया. इस लिहाज से यह उनके लिए भी बड़ा दिन था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago