होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, जानें कब हैं आपके इलाके में चुनाव?

लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, जानें कब हैं आपके इलाके में चुनाव?

देश में चुनावी बिगुल बज चुका है. इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे. इस बार करीब 97 करोड़ वोटर चुनाव में मतदान करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है. इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे, जिसमें पहले चरण में मदान 19 अप्रैल और सातवें चरण में मतदान 1 जून होंगे. वहीं, 4 जून को मतगणना होने के साथ ही देश में एक नई सरकार का गठन हो जाएगा. शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की तारीख की घोषणा करने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार है.  उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की  नजर रहती है. ये  चुनाव का पर्व पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. भारत में चुनाव लोकतंत्र का एक बड़ा पर्व है.  राजीव कुमार ने जानकारी दी कि 2024 के लोकसभा चुनाव में  543 सीटों, जिनमें 412 सामान्य सीटें, एससी 84 और एसटी 47 होंगी. इन सभी सीटों पर करीब 97 करोड़ वोटर मतदान करेंगे.  

इतने चरणों में होंगे चुनाव

पहले चरण - 19 अप्रैल

दूसरे चरण - 26 अप्रैल 

तीसरा चरण -7 मई 

चौथा चरण-13 मई

पांचवा चरण-20 मई 

छठा चरण -25 मई 

सातवां चरण -1 जून 

लोकसभा से पहले इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव 

लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे, जिनमें उड़ीसा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और अरूणांचल प्रदेश शामिल हैं. वहीं, 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे.  आपको बता दें, आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन और 13 मई को वोटिंग, अरुणाचल प्रदेश में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग, सिक्किम में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग और ओडिशा में पहला नोटिफिकेशन 18 अप्रैल को और वोटिंग 13 मई को होगी.

बंगाल में सात चरणों में होगा चुनाव
पहला चरण में 3 सीटों पर 19 अप्रैल,  दूसरा चरण में 26 अप्रैल को 3 सीटों पर, तीसरा चरण में सात मई को 4 सीटों पर, चौथा चरण- में 13 मई को 8 सीटों पर, पांचवे चरण में 20 मई को 7 सीटों पर, छठे चरण में 25 मई को 8 सीटों पर और सातवें चरण में एक जून को 9 सीटों पर चुनाव होंगे.

बिहार में इतने चरणों में होंगे चुनाव

इस बार बिहार में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे, यानी 18 अप्रैल से लेकर 7 मई तक यहां चुनाव होंगे.

तीन चरणों में होंगे छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव
छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में होगा, पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा.
 

मध्य देश में चार चरणों में होंगे चुनाव
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को वोटिंग होगी, जबकि चार जून को नतीजे सामने आएंगे.

दिल्ली में छठे चरण में होगा मतदान
दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों पर 26 मई को छठे चरण में  मतदान होंगे.
 

गुजरात में इस दिन होंगे चुनाव

गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 7 मई को तीसरे चरण में होगा. वहीं, वोटों की गिनती एक साथ ही चार जून को होगी.

तमिलनाडु में इस दिन होंगे चुनाव
तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं,  चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे.  यहां पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होंगे. 

केरल में इस दिन होंगे चुनाव
केरल में लोकसभा की कुल 20 सीटें हैं, चुनाव आयोग के मुताबिक यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोकसभा की सभी 20 सीटों पर मतदान होंगे.

कर्नाटक में इस दिन होंगे चुनाव
कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं और यहां दो चरणों में लोकसभा के चुनाव संपन्न होंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में वोटिंग होगी जबकि बाकी की 14 सीटों पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा.

गोवा में इस दिन होंगे चुनाव
गोवा में लोकसभा की कुल दो सीटें हैं। यहां तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

ओडिशा में इस दिन होंगे चुनाव
ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं। यहां कुल चार फेज में चुनाव कराए जाएंगे। लोकसभा की 4 सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। लोकसभा की 5 सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी। लोकसभा की 6 सीटों पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी जबकि बाकी की 6 सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित होंगे।

हिंसा के खिलाफ सख्त चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर किसी भी मतदान केंद्र पर हिंसा होगी, तो मतदाता वोटर आयोग से शिकायत कर सकेंगे. शिकायत पर 100 मिनट्स में रिस्पॉंस मिलेगा. किसी भी तरह की हिंसा पर कड़ी कार्रवाई होगी. इसके लिए पुलिस और जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं. चुनाव आयोग का देश में हिंसा मुक्त चुनाव कराने हैं. हिंसा को लेकर गैरजमानती वारंट जारी किया जाएगा. हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है.  अंतर्राष्ट्रीय बार्डर, एयरपोर्ट और हिस्ट्रीशीटर पर भी चुनाव आयोग की नजर रहेगी. 

आयोग के सामने चार बड़ी चुनौतियां

चानाव आयोग के सामने चार चुनौतियां हैं, जिसमें बाहुबल, धनबल, गलत सूचना और एमसीसी का उल्लंघन शामिल है. चुनाव आयोग ने कहा है कि वह इन सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं. पैसा बांटने वालों पर उनकी सख्त नजर रहेगी.  कुछ राज्यों में पैसा बहुत बंटता है, ऐसे राज्यों में चेकिंग होगी. टीवी और सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी. मुफ्त साड़ी, शराब, पैसा आदि बांटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पर भी जांच होगी. एयरपोर्ट बॉर्डर पर नियमित नजर रखी जाएगी. गलत सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी. आयोग ने कहा कि आलोचना ठीक है, लेकिन कोई भी फेक न्यूज न फैलाएं. फेक न्यूज पर आईटी कानून के तहत कार्रवाई होगी.

चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
-चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा. 
-10.5 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं.
-10 लाख मतदाता केंद्र बनाए गए हैं.
-96 करोड़ 88 लाख वोटर हैं. 
-इस बार 1.82 करोड़ नए मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे. 
-543 सीटों पर मतदान होंगे, जिनमें  हैं 412 सामान्य सीटें, एससी 84 और एसटी 47 सीटें शामिल हैं. 
-महिला वोटर की संख्या पुरुष वोटर से ज्यादा है. 
 -11.5 करोड़ चुनाव अधिकारी और सुरक्षाकर्मी की ड्य़ूटी होगी.
-47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं.
-21.5 करोड़ युवा मतदाता हैं.
-18 से 19 साल की उम्र की 85 लाख लड़कियां फर्स्ट टाइम वोटर हैं.
-82 लाख मतदाता 85 साल से अधिक उम्र वाले  हैं.
-20-29 साल के मतदाता 19.74 करोड़ हैं. 
-49.7 पुरुष मतदाता हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

47 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

56 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago