होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / पार्टी के पास मिला था करोड़ों का चंदा, चुनावी मैदान में उतरे, तो रडार पर आए प्रत्याशी 

पार्टी के पास मिला था करोड़ों का चंदा, चुनावी मैदान में उतरे, तो रडार पर आए प्रत्याशी 

सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी ने भी मुंबई की तीन लोकसभा सीटों पर अपने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. ये पार्टी आयकर विभाग (Income Tax Department) के रडार पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के बीच मुंबई एक ऐसी करोड़पति पार्टी चर्चा में आई है, जिसका पार्टी कार्यालय एक फोटोकॉपी की दुकान से चलता है. इस पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पार्टी के उम्मीदवारों की कोई इनकम नहीं है और दो उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जिनके पास अपना घर तक नहीं है. वहीं, पार्टी ने जैसे ही अपने उम्मीदवारों को  चुनावी मैदान में उतारा, वैसे ही  ये आयकर विभाग (Income Tax Department) की रडार पर आ गए हैं.  तो चलिए आपको बताते हैं इस पार्टी के उम्मीदवार कौन हैं और  ये कहां से चुनाव लड़ रहे हैं?

आयकर विभाग की रडार में पार्टी और उम्मीदवार
मुंबई में इन दिनों एक पार्टी खूब चर्चा में है. इस पार्टी का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी (एसवीपीपी) है. ये एक रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी है. दो साल पहले आयकर विभाग ने एसपीवीपी समेत 200 पार्टियों की जांच की थी. टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने इनके ठिकानों पर भी छापा मारा था. दरअसल, ये पार्टियां बैंकिंग के माध्यम से अपने क्लाइंट से डोनेशन लेती हैं और फिर अपना कमीशन काटकर कैश में वापस कर देती हैं. एसवीपीपी कभी सक्रिय नहीं दिखाई दी, लेकिन इनके पास भी 55.5 करोड़ रुपये का चंदा पाया गया था. सूत्रों के अनुसार इस तरह तकी पार्टी हवाला कारोबार के लिए बनाई जाती है. पार्टी नेताओं को 0.01 प्रतिशत का कमीशन मिलता है. वहीं, पार्टियों को चंदा देने वालों का टैक्स भी बचता है. ऐसे में अब ये पार्टी और इसके उम्मीदवार आयकर विभाग की नजरों में आ गए हैं. इनसे पूछताछ भी चल रही है. 

उम्मीदवारों की इनकम Nill
इस पार्टी ने 2022 में अपनी इनकम की जानकारी चुनाव आयोग को दी थी, वहीं, अब इस पार्टी से लड़ने वाले उम्मीदवारों ने हलफनामे में अपनी इनकम भी निल (NILL) दिखाई है. उनके पास कोई वाहन भी नहीं है. तीन में से दो ने जानकारी में बताया है कि उनके पास घर भी नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 60 साल के प्रत्याशी कमलेश व्याज बोरिवली में एक सोसायटी में रहते हैं. वह उत्तर मुंबई से चुनाव लड़ रहे हैं आइटी विभाग का कहना है कि वह आईटी के केस के बारे में बात करने में समर्थ नहीं है. इसके अलावा 38 साल के महेश सावंत ने मुंबई साउथ सेंट्रल से पर्चा भरा है. वहीं 45 साल के भवान चौधरी ने मुंबई नॉर्थ ईस्ट से नामांकन दाखिल किया है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

एक चॉल में स्थित फोटोकॉपी की दुकान में कार्यालय
इस पार्टी का कार्यालय मुंबई बोरिवली ईस्ट के चॉल स्थित एक फोटोकॉपी की दुकान से चलता है. इसके फाउंडर दशरथ पारिख हैं. पार्टी ने जानकारी दी थी कि उन्हें 55.5 करोड़ रुपये का चंदा मिला था, जिसमें से 10 करोड़ शिक्षा, 5 करोड़ भोजन पर खर्च किए. इसके अलावा 16 करोड़ रुपये सर्दी में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटने में लगाए. वहीं 11 करोड़ रुपये से गरीबों की मदद की. पार्टी के अनुसार गुजरात में उनके 4 पार्षद भी हैं. 

इसे भी पढ़ें-जुलाई से दौड़ने के लिए तैयार वंदे मेट्रो, जानिए इस मेट्रो में क्या है खास?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago