होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / आर्थिक मंदी को लेकर आप भी डरे हुए हैं? जानिए इसकी भारत में कितनी आशंका

आर्थिक मंदी को लेकर आप भी डरे हुए हैं? जानिए इसकी भारत में कितनी आशंका

ब्लूमबर्ग के एक सर्वे में यह दावा किया है कि अमेरिका और चीन जैसे बड़े देशों में मंदी की आशंका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में इस वक्त आर्थिक मंदी की आहट है. सभी देश फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रहे हैं, पर भारत को इससे घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि यहां मंदी नहीं आने वाली. यह दावा एक सर्वे रिपोर्ट में किया गया है.

भारत में आर्थिक मंदी की आशंका 0 प्रतिशत
बिजनेस बेस्ड अमेरिकन टेलीविजन नेटवर्क ब्लूमबर्ग के एक सर्वे में यह दावा किया गया है कि अमेरिका और चीन जैसे बड़े देशों में मंदी की आशंका है, पर भारत में इसका खतरा 0 प्रतिशत है. ब्लूमबर्ग ने दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों के बीच यह सर्वे कराया है. सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि भारत को छोड़कर कई एशियाई देश भी आर्थिक मंदी की चपेट में आ सकते हैं.

अमेरिका में मंदी आने की 40 प्रतिशत आशंका
सर्वे में बताया गया है कि खुद को महाशक्ति कहने वाले अमेरिका में मंदी आने की 40 प्रतिशत आशंका है. भारत के पड़ोसी देश चीन में आर्थिक मंदी आने की आशंका 20 फीसदी है. यदि आर्थिक मंदी आई, तो इससे यूरोप भी अछूता नहीं रहने वाला. यूरोप में मंदी आने की आशंका 55 प्रतिशत है. 

पूरी दुनिया महंगाई की चपेट में
इस वक्त पूरी दुनिया महंगाई की चपेट में है. इसपर काबू पाने के लिए केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं, जिसके कारण आर्थिक मंदी की आशंका और गहरा गई है. सर्वे में दावा किया गया है कि अमेरिका के मुकाबले एशियाई देशों की अर्थव्यवस्थाएं ज्यादा लचीली है. इसलिए एशियाई देशों में मंदी का असर पश्चिमी देशों के मुकाबले कम रहेगा.

न्यूजीलैंड में आर्थिक मंदी की आशंका 33 फीसदी
सर्वे के अनुसार न्यूजीलैंड में आर्थिक मंदी की आशंका 33 फीसदी है. वहीं, द. कोरिया और जापान में 25 प्रतिशत, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान और पाकिस्तान में मंदी की आशंका 20 फीसदी है. मलेशिया में 13 प्रतिशत, वियतनाम और थाईलैंड में 10 प्रतिशत, फिलीपीन में 8 प्रतिशत तो इंडोनेशिया में आर्थिक मंदी की आशंका सिर्फ 3 प्रतिशत है.

सबसे ज्याद असर श्रीलंका पर
सर्वे में ये भी दावा किया गया है कि यदि वैश्विक आर्थिक मंदी आती है तो सबसे ज्याद असर श्रीलंका पर पड़ेगा. इसकी संभावना 85 प्रतिशत है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्या कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आर्थिक मंदी की आशंका को नकार रहे हैं. उन्होंने कहा, "देश अभी मजबूत स्थिति में है, इसलिए आर्थिक मंदी की संभावना बिल्कुल नहीं है. अमेरिका में बेरोजगारी दर सिर्फ 3.6 प्रतिशत है, जो ऐतिहासिक रूप से सबसे कम है. हम अभी तीव्र विकास के दौर से गुजर रहे हैं. आने वाले समय में हम स्थिर विकास की ओर बढ़ेंगे, इसलिए अर्थव्यवस्था का ग्राफ थोड़ा नीचे जरूर दिखेगा, लेकिन मंदी नहीं आने वाली."

VIDEO: भारतीय तेजी से छोड़ रहे अपनी नागरिकता, पर क्यों


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

12 hours ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

13 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

12 hours ago

AI क्रैश: हर मोर्चे पर मौजूद थी जेन स्ट्रीट

जब जुलाई में AI बूम का सबसे बड़ा दांव धराशायी हुआ, तो कुछ समय के लिए उसके पीछे की पूरी "आर्किटेक्चर" सामने आ गई. भारत में जांच के दायरे में रही फर्म जेन स्ट्रीट के पास चिप्स, कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर्स और मॉडल्स में हिस्सेदारी थी. यह शेयरों में मार्केट मेकर भी थी और उस सबसे बड़े फंड में भी इसका पैसा लगा हुआ था जो धराशायी हो गया. फंड के पतन के 12 दिन बाद जेन स्ट्रीट ने 14.6 अरब डॉलर जुटाए और फिर चुप्पी साध ली. क्या जेन स्ट्रीट के AI ट्रेड और उसके मामले में कोई पैटर्न है?

10 hours ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

10 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

12 hours ago