होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को दिया तोहफा, शिवराज सिंह चौहान भी थे मौजूद

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को दिया तोहफा, शिवराज सिंह चौहान भी थे मौजूद

इन मार्गों के निर्माण से पचमढ़ी, भेड़ाघाट और अमरकंटक जैसे धार्मिक स्थलों के साथ-साथ जबलपुर से अमरकंटक होते हुए बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग तक आवागमन बहुत आसान हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को बड़ा तोहफ दिया. उन्होंने पुलिस ग्राउंड मंडला में 1261 करोड़ रुपये लागत की 329 किलोमीटर लंबाई की पांच सड़क परियोजना का शिलान्यास किया. इसमें कुंडम से शहपुरा, शहपुरा से डिंडोरी, डिंडोरी-सागर टोला-कबीर चबूतरा और डिंडोरी से मंडला तक दो-लेन सड़क निर्माण और सीआरआईएफ अंतर्गत समनापुर-बजाग सड़क निर्माण का शिलान्यास शामिल है.

कई बड़ी हस्तियां थीं मौजूद
इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्य मंत्री गोपाल और अन्य सांसद व विधायक भी मौजूद रहे. इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि मंडला और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा पर्यटकों को आकर्षित करती है. इन सड़क परियोजनाओं के निर्माण से इस क्षेत्र और इसके वनवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. ये परियोजनाएं मंडला को जबलपुर, डिंडोरी, बालाघाट जिलों से अच्छी तरह से जोड़ेगी.

अब आना-जाना हो जाएगा आसान
मंत्री ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से पचमढ़ी, भेड़ाघाट और अमरकंटक जैसे धार्मिक स्थलों के साथ-साथ जबलपुर से अमरकंटक होते हुए बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग तक आवागमन बहुत आसान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि आस-पास के क्षेत्रों और राज्यों से कृषि और औद्योगिक उत्पादों के परिवहन को सुगम बनाया जाएगा और इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

पीएम मोदी और शिवराज सिंह चौहान की तारीफ
नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार मध्यप्रदेश की समृद्धि और विकास सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है.

8 और सड़क परियोजना का भी शिलान्यास एवं लोकार्पण
आपको बता दें कि गडकरी और चौहान इसी दिन जबलपुर में वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में 4054 करोड़ रुपये लागत की 214 किलोमीटर लंबी आठ सड़क परियोजना का भी शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे. इनमें हिरण नदी-सिंदूर नदी खंड के 4-लेन मार्ग चौड़ीकरण का लोकार्पण होगा. जबलपुर रिंग रोड-बरेला से मानेगांव, मानेगांव-एनएच-45, एनएच-45 से कुशनेर और कुशनेर-अमझर रोड का 4-लेन चौड़ीकरण और जबलपुर से कुंडम तक 2-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) और सीआरआईएफ अंतर्गत कुंडम-निवास सड़क निर्माण कार्य और दमोह नाका-रानीताल चौक-मदन महल फ्लॉय ओवर में दमोह नाका रैम्प के विस्तार कार्य का शिलान्यास किया जाएगा.

VIDEO : अब Twitter पर इतने मिनट का डाल सकते हैं Video, जानें कब से?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

1 week ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

1 week ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

11 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

10 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

14 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

12 hours ago