होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / जब अचानक खुद सब्जी मंडी पहुंच गईं वित्त मंत्री सीतारमण, देखें Photos और Video

जब अचानक खुद सब्जी मंडी पहुंच गईं वित्त मंत्री सीतारमण, देखें Photos और Video

वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सब्जीमंडी विजिट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के मायलापुर के सब्जी मंडी में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सब्जी खरीदने मंडी में खुद पहुंच गईं. इस दौरान उन्होंने सब्जी बेचने वालों से बातचीत भी की और उनकी स्थिति जानने के कोशिश की. इसके अलावा उन्होंने मंडी में मौजूद कुछ खरीददारों से भी बातचीत की और उनकी समस्या जानने की कोशिश की.

ट्विटर पर शेयर कीं Photos and Videos
वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सब्जीमंडी विजिट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसमें वे विक्रेताओं और खरीददारों से बातचीत करती हुईं दिख रही हैं. इसके अलावा एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें वे कुछ सब्जियां भी खरीदती हुईं दिख रही हैं.

 

वित्त मंत्री ने खरीददारों से बात भी की
सीतारमण जमीन से जुड़ी हुईं नेता के रूप में जानी जाती हैं और उन्हें किसी भी आम नागरिक से मिलने में कोई हिचक नहीं होती. वे लोगों की समस्याएं जानने के लिए बीच-बीच में उनसे वार्ता करती रहती हैं. आपको बता दें कि इन दिनों सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं. सब्जियां इतनी महंगी हो चुकी हैं कि उसे खरीदना आम लोगों के बजट से बाहर हो रहा है. लोगों की उम्मीद है कि उनकी परेशानी जानने के बाद वित्त मंत्री बहुत जल्द कोई ठोस कदम जरूर उठाएंगी.

 

महंगाई पर बयान
गौरतलब है कि पिछले दिनों ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि केंद्र सरकार महंगाई को 4 फीसदी से नीचे रखने का हरसंभव कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा था कि सरकार यह कोशिश कर रही है कि आम लोगों को उनकी जरूरत की चीजें उचित दाम पर और समय से मिल जाए. 

तेजी से बढ़ रही महंगाई
आपको बता दें कि भारत में महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है. इसे कंट्रोल करने के लिए RBI भी लगातार रेपो रेट बढ़ा रहा है, पर फौरी तौर पर देश की आम जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है. डेली यूज की चीजें भी लगातार महंगी होती जा रही हैं. सब्जियां भी इनमें से एक हैं. सब्जियों के दाम इन दिनों आसमान छू रहे. गोभी तो 100 रुपये किलो मिल रहा.

दिल्ली-NCR में सब्जियों की कीमतें आउट ऑफ कंट्रोल
पूरे दिल्ली-NCR में सब्जियों की कीमतें कंट्रोल से बाहर हैं. फुटकर रेडी विक्रेता इसके पीछे का कारण यह बताते हैं कि उन्हें पीछे से ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं. सफल स्टोर पर कीमतों को पूरी तरह से कंट्रोल में रखने की कोशिश की जाती है, बावजूद इसके इन स्टोर्स पर भी कीमतें आउट ऑफ कंट्रोल हैं. हां, सफल स्टोर पर फुटकर रेडी विक्रेताओं के मुकाबले कीमतें कुछ कंट्रोल में जरूर हैं. 

VIDEO : तेल पर बोलते हुए घी पर निशाना साध गए बाबा रामदेव, जानिए क्या कहा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

6 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

12 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

7 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

11 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

11 hours ago