होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / भारत सरकार ने Top Bureaucracy में किए बड़े बदलाव, यहां देखिए पूरी लिस्ट

भारत सरकार ने Top Bureaucracy में किए बड़े बदलाव, यहां देखिए पूरी लिस्ट

परिवहन सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव IAS गिरिधर अरामाने रक्षा विभाग में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को शीर्ष नौकरशाही में बड़ा बदलाव किया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है. IAS नगेन्द्र नाथ सिंहा 1 दिसंबर, 2022 से मिनिस्ट्री ऑफ स्टील में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे. 31 दिसंबर, 2022 को मिनिस्ट्री ऑफ स्टील के वर्तमान सचिव IAS संजय कुमार सिंह रिटायर हो रहे हैं. उनके रिटायरमेंट के बाद नगेन्द्र नाथ सिंहा सचिव का पद संभालेंगे. अभी नगेन्द्र नाथ मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट में सचिव हैं.

परिवहन सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव IAS गिरिधर अरामाने रक्षा विभाग में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे और 31 अक्टूबर, 2022 वर्तमान सचिव IAS अजय कुमार के रिटायरमेंट के बाद उनका पद संभालेंगे.

भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त IAS विवेक जोशी वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभालेंगे. उनके इस पद संभालने के बाद IAS संजय मल्होत्रा वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर का पदभार संभालेंगे. मौजूदा राजस्व सचिव तरुण बजाज 30 नवंबर, 2022 को रिटायर होने जा रहे हैं. उनके रिटायर होने के बाद संजय मल्होत्रा रेवेन्यू सेक्रेटरी का पद संभालेंगे.

Commerce And Industry Ministry में लॉजिस्टिक्स के विशेष सचिव अमृत लाल मीणा कोयला मंत्रालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे और  31 अक्टूबर, 2022 को वर्तमान सचिव IAS अनिल कुमार जैन के रिटायर होने के बाद उनका पद संभालेंगे.

IAS भूपिंदर सिंह भल्ला 31 अक्टूबर को IAS इंदु शेखर चतुर्वेदी के रिटायरमेंट के बाद नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव का पद संभालेंगे. 

युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के सचिव IAS संजय कुमार शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे और 30 नवंबर, 2022 को IAS अनिता करवाल के रिटायर होने के बाद उनका पद संभालेंगे.

IAS संजीव चोपड़ा 31 अक्टूबर, 2022 को IAS सुधांशु पांडे के रिटायर होने के बाद उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में सचिव का पद संभालेंगे. 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सचिव IAS मीता आर. लोचन युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग में सचिव का पद संभालेंगी. 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष IAS अल्का उपाध्याय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव का पद संभालेंगी.

IAS मनोज गोविल मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स में सचिव का पद संभालेंगे.

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में अपर सचिव एवं विकास आयुक्त IAS शैलेश कुमार सिंह ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग में 1 दिसंबर, 2022 से सचिव का पद संभालेंगे.

IAS सुधांश पंत बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय में 1 दिसंबर, 2022 से स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे और 31 जनवरी, 2023 से इसी मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे IAS कामरान रिज्वी 31 दिसंबर, 2022 से भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव पद संभालेंगे.

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहीं IAS रचना शाह कपड़ा मंत्रालय में 31 अक्टूबर, 2022 से सचिव का पद संभालेंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

4 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

3 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

3 hours ago

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

6 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

4 hours ago