होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नए चुनाव आयुक्त, बैठक में नाम पर लगी मुहर

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नए चुनाव आयुक्त, बैठक में नाम पर लगी मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव आयुक्त के नाम पर सहमति बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश को 2 नए चुनाव आयुक्त मिल गए हैं. ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू के नाम पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बन गई है. चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था. इसके साथ ही चुनाव आयुक्त के दो पद रिक्त हो गए थे, क्योंकि एक पद पहले से ही खाली चल रहा था. ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू, दोनों पूर्व नौकरशाह हैं.

कौन हैं ज्ञानेश कुमार?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्ञानेश कुमार रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं. वह कुछ दिन पहले ही सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. ज्ञानेश कुमार इस मंत्रालय के गठन के समय से ही यहां काम कर रहे थे. जबकि इससे पहले वह गृह मंत्रालय में कश्मीर डिवीजन के संयुक्त सचिव थे. उनके कार्यकाल में ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म खत्म की गई थी. वह 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं.

रंजन ने साधा निशाना 
सुखबीर सिंह संधू भी 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं. 2021 में जब पुष्कर सिंह धामी CM बने थे, तब उन्हें राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था. वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधा है. चुनाव आयुक्त चुनने वाली समिति की बैठक के बाद चौधरी ने कहा कि सरकार के पास समिति में बहुमत है. कल रात जांच के लिए मुझे 212 नाम दिए गए थे. मैं कल रात दिल्ली पहुंचा और बैठक आज दोपहर को थी. कोई एक दिन में इतने सारे उम्मीदवारों की जांच कैसे कर सकता है? 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

46 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago