होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / PM ने दिखाई डिजिटल भारत की ऐसी तस्वीर, बोल पड़े बिल गेट्स - वाह मोदी जी

PM ने दिखाई डिजिटल भारत की ऐसी तस्वीर, बोल पड़े बिल गेट्स - वाह मोदी जी

पीएम मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स के बीच बातचीत हुई. इसमें दोनों ने AI, हेल्थ और जलवायु सहित कई मसलों पर चर्चा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की. दोनों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लेकर डिजिटल पेमेंट्स के मुद्दे पर बातचीत हुई. चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की लखपति दीदी योजना से लेकर स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र तक में बदलाव से बिल गेट्स को अवगत कराया. इस दौरान गेट्स ने भारत की डिजिटल सरकार की तारीफ भी की और पीएम मोदी को इस क्रांति के लिए बधाई दी.

भारत ने की G20 की शानदार मेजबानी

पीएम नरेंद्र मोदी और बिल गेट्स ने 2023 जी20 शिखर सम्मेलन पर चर्चा की जो पिछले साल भारत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. पीएम मोदी ने कहा, जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हमने व्यापक चर्चा की और जैसा कि आपने देखा होगा, शिखर सम्मेलन की कार्यवाही में कई मोड़ आए. मेरा मानना है कि अब हम जी20 के मूल उद्देश्यों के साथ जुड़ गए हैं और उन्हें मुख्यधारा में ला रहे हैं. वहीं बिल गेट्स ने कहा जी20 कहीं अधिक समावेशी है और इसलिए भारत को इसकी मेजबानी करते हुए देखना शानदार रहा.

मां के साथ AI भी बोलता है भारत का बच्चा

पीएम मोदी ने बिल गेट्स के साथ देश में AI तकनीक के उपयोग पर बात की. उन्होंने कहा कि हमारे देश का बच्चा इतना एडवांस है कि वह पैदा होते ही आयी (कई राज्यों में मां को कहते हैं) और एआई भी बोलता है. पीएम मोदी ने कहा कि AI के जरिए भाषा संबंधी दिक्कत भी दूर हो जाती है. उन्होंने बताया कि काशी में तमिल कार्यक्रम के दौरान आए तमिल लोगों से उनकी भाषा में बातचीत के लिए उन्होंने AI का उपयोग किया. उन्होंने हिंदी में बात की और उसे AI के जरिए तमिल भाषा में तमिलनाडु के लोगों तक पहुंचाया गया. हमें पता होना चाहिए कि इस टूल का इस्तेमाल कैसे करना है. इस पर बिल गेट्स ने कहा कि AI मे लोगों को गोपनीयता संबंधी चिंताएं भी हैं. लेकिन भारत की डिजीटल रफ्तार को देख बिल गेट्स चौंक गए उन्होंने आश्चर्यचकित होकर कहा,'Wow मोदी जी'

निवेशकों की झोली भरने वाली Suzlon Energy की कटेगी जेब, मिल गया इतने करोड़ का नोटिस

स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा हो रही डिजिटल 

पीएम मोदी और बिल गेट्स के बीच स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र पर भी चर्चा हुई. बिल गेट्स ने कहा कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी को ही नहीं अपना रहा है बल्कि सही मायने में आगे भी बढ़ रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक, हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है. उन्होंने फैसला किया है कि वह भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने देंगे, डिजिटल बुनियादी ढांचे को गांवों तक लेकर जाएंगे. पीएम मोदी ने बिल गेट्स को अपने फ्यूचर लक्ष्य के बारे में भी बताया. पीएम मोदी ने बताया कि वह 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना चाहते हैं. वह देश के कृषि क्षेत्र को भी आधुनिक बनना चाहते हैं.

महिलाएं उड़ा रही हैं ड्रोन

बिल गेट्स ने पीएम मोदी से पूछा कि भारत की थीम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यह है कि यह सभी लोगों के लिए होनी चाहिए. इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि वह महिलाओं के लिए टेक्नोलॉजी में उनके अनुकूल चीजों को जोड़ना चाहते थे, क्यों कि महिलाएं चीजों को तेजी से एडॉप्ट करती हैं. उन्होंने नमो ड्रोन दीदी और 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी जैसे कार्यक्रम किए हैं. वह इनके जरिए साइकोलॉजिकल बदलाव लाना चाहते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि गांव की महिलाएं अब सिर्फ गाय-भैंस नहीं चराएंगी. वह उनके हाथों में तकनीक देना चाहते हैं.

2 लाख गांवों में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर

बिल गेट्स के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा, मैंने 2 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर गांवों में बनाए. मैं स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक प्रौद्योगिकी से श्रेष्ठ अस्पतालों के साथ जोड़ देता हूं. पहले शुरुआत में उन्हें लगता था कि डॉक्टर तो नहीं है फिर मुझे देखे बिना वह कैसे बताता है कि क्या बीमारी है? लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि तकनीक की मदद से सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठा डॉक्टर भी उन्हें सही निदान दे रहा है. लोगों का विश्वास बढ़ रहा है. ये डिजिटल प्लेटफॉर्म का कमाल है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

47 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago