होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 309 करोड़पति उम्मीदवार, जानिए कौन है सबसे अमीर

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 309 करोड़पति उम्मीदवार, जानिए कौन है सबसे अमीर

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम को थम जाएगा और 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद राजनीतिक दल दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. इस चरण में 309 उम्मीदवार करोड़पति हैं जिनकी औसतन संपत्ति 5 करोड़ से ज्यादा है. दरअसल एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण किया है. दूसरे चरण में कुल 1198 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 1192 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है.

उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति ₹5.17 करोड़

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने मंगलवार को जारी किए एक विश्लेषण में बताया है कि दूसरे चरण में 1192 उम्मीदवारों से 250 (21%) पर आपराधिक मामले चल दर्ज हैं. वहीं 390 (33%) उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति ₹5.17 करोड़ है. आइये जानते हैं कि एडीआर की रिपोर्ट में क्या-क्या है?

भाजपा के 93% और कांग्रेस के 91% उम्मीदवार करोड़पति

रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे चरण में 33% यानी 390 उम्मीदवार करोड़पति हैं. जिन्होंने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपए से ज्यादा घोषित की है. भाजपा के 69 में से 64 (93%), कांग्रेस के 68 में से 62 (91%) उम्मीदवार करोड़पति हैं. जेडीयू (JDU) के 5, टीएमसी (TMC) के 4, शिवसेना (उद्धव गुट) के 4, शिवसेना (शिंदे गुट) के 3, सीपीआईएम (CPIM) के 12 व सीपीआई (CPI) के 2, सपा के 4 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

आपके इंटरनेट को मिलेगी सुपर रफ्तार, भारत में ये कंपनी एंट्री को तैयार

वेंकटरमण गौड़ा सबसे अमीर उम्मीदवार

दूसरे चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले शीर्ष तीन उम्मीदवारों में पहले स्थान वेंकटरमन गौड़ा हैं. कर्नाटक की मांड्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गौड़ा के पास 622 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति है. दूसरे स्थान पर कर्नाटक की बेंगलूरू ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डी.के. सुरेश हैं, जिनके पास 593 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. तीसरी सबसे धनी प्रत्याशी हेमा मालिनी हैं. मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के पास 278 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति है.

तीन उम्मीदवारों की संपत्ति 500 से 1,400 रुपये 

6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है. वहीं तीन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 500 से 1,400 रुपये के बीच की बताई है. 500 रुपये के साथ लक्ष्मण नागोराव पाटिल सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार हैं. वह महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, केरल के कासरगोड लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राजेश्वरी के.आर. ने अपनी संपत्ति महज 1,000 रुपये की घोषित की है. इसके अलावा, महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पृथ्वीसम्राट मुकिंदराव ने अपनी संपत्ति 1,400 रुपये घोषित की है.

राज्यवार करोड़पति उम्मीदवार

करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या के मामले में कर्नाटक सबसे आगे है, जिसके 32 प्रतिशत उम्मीदवार इस श्रेणी में आते हैं, उसके बाद महाराष्ट्र (29 प्रतिशत) और केरल (33 प्रतिशत) का स्थान है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले करोड़पति उम्मीदवारों का प्रतिशत काफी अधिक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

40 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago