होम / पर्सनल फाइनेंस / घर खरीदने से पहले क्या होनी चाहिए सैलरी? ये है फॉर्मूला, वरना चुकाते रह जाओगे EMI

घर खरीदने से पहले क्या होनी चाहिए सैलरी? ये है फॉर्मूला, वरना चुकाते रह जाओगे EMI

कई लोग इस दुविधा में रहते हैं कि वह घर खरीदना चाहिए या फिर किराए पर ही रहना चाहिए. लोग होम लोन की मदद से घर खरीद रहे हैं. हम आपको बताएंगे कि आपको कितनी सैलरी पर होम लोन लेना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हर किसी का सपना होता है कि एक अपना घर हो, फिर बाकी की चीजें. भारत में घर के साथ इमोशनल एंगल जुड़ा होता है. इसलिए कुछ लोग नौकरी पकड़ते ही सबसे पहले घर या फ्लैट खरीद लेते हैं. खासकर मेट्रो शहरों में ये चलन जोरों पर है. हाल के कुछ वर्षों में ये तेजी से इसलिए संभव हो पाया है कि लोगों को आसानी से होम लोन मिल जाते हैं. डाउन पेमेंट में बचत को झोंक देते हैं, या फिर घरवालों की मदद ले लेते हैं. दरअसल, घर खरीदना या किराये पर रहना, दोनों फैसले आपकी आमदनी पर निर्भर करते हैं. आमदनी और जरूरत के हिसाब से फैसले लेंगे तो वित्तीय तौर पर सोचना नहीं पड़ेगा.  

कितनी हो सैलरी

सैलरी इस बात पर निर्भर करेगी कि आप घर कितने का ले रहे हैं. आपकी EMI आपकी सैलरी के 20-25 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. मान लीजिए कि आपको 25 लाख का लोन फाइनेंस कराना है और आपको 8.5 फीसदी के ब्याज पर ऋण मिल रहा है. आपका टेन्योर 20 साल का है. इसका मतलब है कि आपको हर महीने 21,600 रुपये की EMI देनी होगी. इस लिहाज से आपकी सैलरी करीब 1,00,000 रुपये प्रति माह होनी चाहिए.

Sea View के लिए Rekha Jhunjhunwala ने खरीदा पूरा अर्पाटमेंट, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

50,000 पर न खरीदें घर?

अगर आपकी मासिक सैलरी 50,000 रुपये है तो भी आप प्रति माह 10,000 रुपये की EMI वाला लोन लेकर घर खरीद सकते हैं. हालांकि, इसमें लोन की रकम बेहद कम होगी. संभव है कि आप छोटा घर ही खरीदना चाह रहे हो जिसके लिए आपको केवल 10-12 लाख रुपये के लोन की आवश्यता हो. लेकिन अगर आप इस सैलरी पर 25,00,000 का लोन लेने की सोच रहे हैं तो यह फैसला गलत हो सकता है.

सैलरी के हिसाब से लें फैसला

गौरतलब है कि कुछ लोग पहली नौकरी के साथ ही घर और कार खरीद कर अपने ऊपर EMI की बोझ डाल लेते हैं, जो आगे चलकर बिल्कुल गलत फैसला साबित होता है. इसलिए जरूरत के हिसाब से फैसले लें. कमाई को आधार बनाकर फैसले लेंगे तो वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. एक और काम की बात ये है कि पहली नौकरी के साथ ही अगर सेविंग (Saving) की शुरुआत कर देंगे तो 40 साल की उम्र में आप अपने रिटायरमेंट को लेकर आश्वस्त हो जाएंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago