होम / पर्सनल फाइनेंस / ये हैं टैक्‍स बचाने के वो तरीके, जो आपको शायद ही कोई बताएगा

ये हैं टैक्‍स बचाने के वो तरीके, जो आपको शायद ही कोई बताएगा

ये वो तरीके हैं जिनका इस्‍तेमाल करके आप 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की छूट पा सकते हैं. इससे आसानी से टैक्‍स बचाया जा सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्‍तीय वर्ष के खत्‍म होने में अभी दो महीने का समय बचा है लेकिन आयकर के दायरे में आने वाले सभी लोग अब उस तैयारी में लग गए हैं जिससे वो अपना आयकर बचा सकते हैं. इसी कड़ी में आते हैं वो तरीके जिससे आप अपना इनकम टैक्‍स बचा सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍हें आपने कम ही सुना होगा. इन तरीकों को अपनाने के बाद आप अपने इनकम टैक्‍स को काफी हद तक बचा पाएंगे. 

1-    पेरेंट्स को भुगतान करिए ब्‍याज का पैसा 
सीनियर सीए संजय गुप्‍ता बताते हैं कि आप घर से जुड़े कई तरह के कामों के लिए अपने माता पिता से लोन ले सकते हैं. इसमें रिकंस्‍ट्रक्‍शन से लेकर रेनोवेशन और कई अन्‍य तरह के काम शामिल हैं.आप माता-पिता से लोन लेकर उन्‍हें लौटाए जाने वाली रकम पर लगने वाले ब्‍याज पर इसका फायदा ले सकते हैं. इसमें 2 लाख रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है. इसका प्रावधान आयकर कानून की धारा 24B में किया गया है. साथ ही इसकी एक शर्त ये भी है कि आपका मकान 1 अप्रैल 1999 के बाद कंस्‍ट्रक्‍शन किया गया हो. यही नहीं आपके माता पिता ने आपको बाजार रेट पर ही कर्ज दिया हो. अगर आपने उससे ज्‍यादा ब्‍याज पर इसका फायदा लिया तो विभाग इसके लिए मना कर सकता है. 

2- माता पिता को दें घर का किराया
सीनियर सीए संजय गुप्‍ता बताते हैं कि अगर आप माता पिता के साथ रहते हुए HRA (House Rent Allowance) का फायदा नहीं ले पा रहे हैं तो आप इसका फायदा ले सकते हैं. उसके लिए एक बेहतर तरीका ये हो सकता है कि आप अपने माता-पिता को रेंट चुकाकर HRA का फायदा ले सकते हैं. ये इनकम टैक्‍स की धारा 10(13)A के तहत आपको सुविधा दी गई है कि आप माता-पिता को भी रेंट चुकाकर HRA का फायदा ले सकते हैं. लेकिन इसमें शर्त ये है कि आप अपने माता-पिता को बैंकिंग चैनल के माध्‍यम से ये पैसा चुका रहे हों. इसके लिए आपको माता-पिता में से उसी के अकाउंट में पैसा देना होगा जिसके नाम पर मकान है. अगर विभाग पूछे तो आप इस प्रूव कर सकें. 

3-    प्री नर्सरी की फीस ला सकती है कमी 
इस कड़ी में जो आयकर बचाने को एक बेहतर तरीका है वो प्री नर्सरी की फीस. अगर आपका बच्‍चा प्री नर्सरी में पढ़ता है तो ऐसे में आप की उसकी फीस पर भी टैक्‍स में छूट पा सकते हैं. ये फायदा आप अपने दो बच्‍चों की फीस तक पा सकते हैं. वैसे तो इस टैक्‍स बेनीफिट की शुरुआत 2015 से ही हो गई थी लेकिन ये उतना ज्‍यादा पॉप्‍यूलर नहीं हो पाया. लेकिन अगर आपके बच्‍चे प्री नर्सरी में पढ़ते हैं तो आप इसका फायदा उठा सकते हैं. 

4-    माता पिता के लिए खरीद सकते हैं हेल्‍थ इंश्‍योरेंस 
अगर आप रिटायर्ड हो चुके अपने माता-पिता के लिए हेल्‍थ इंश्‍योरेंस खरीदते हैं तो उसके जरिए भी आप इनकम टैक्‍स में फायदा ले सकते हैं. इस सेक्‍शन में अगर आपके माता-पिता की उम्र 60 साल होती है तो आपको 25 हजार का फायदा मिलता है जबकि अगर आपके माता पिता की उम्र 65 साल होती है तो ये 50 हजार तक हो जाती है. 

ये भी पढ़ें: इस राज्य के CM कर रहे है Tesla को अपने राज्य में लाने की तैयारी, जानते हैं कौन हैं ये?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

44 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago