✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / इन 2 बैंकों ने बढ़ाई MCLR,  अब ज्यादा भरनी पड़ेगी लोन की EMI

इन 2 बैंकों ने बढ़ाई MCLR,  अब ज्यादा भरनी पड़ेगी लोन की EMI

देश के 2 बड़े बैंकों ने अपना MCLR बढ़ा दिया है, ऐसे में अब यहां से लोन लेने पर ग्राहकों को पहले से अधिक ईएमआई चुकानी पड़ेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कार या घर खरीदने के लिए लोन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. अब आपको कार और होम लोन लेने के लिए पहले से ज्यादा ईएमआई (EMI) चुकानी पड़ेगी. दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) ने  मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में इजाफा करके अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दे दिया है. ये बढ़ी हुई एमसीएलआर दरें गुरुवार से लागू भी कर दी गई हैं. तो आइए जानते हैं बैंकों ने एमसीएलआर में कितना इजाफा किया है?

ओवरनाइट के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8.30 प्रतिशत हुआ
पंजाब नेशनल बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि 1 महीने से लेकर 3 साल तक की अवधि के लिए ब्याज दर 8.35 से 9.20 प्रतिशत के दायरे में होगी.  इसके अलावा 1 दिवसीय यानी ओवरनाइट के लिए एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत से बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो गई है.

बैंकों ने इतनी बढ़ाई एमसीएलआर की दरें
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत (पांच बेसिस प्वाइंट) का इजाफा किया है. इसका मतलब 1 महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.30 से बढ़ाकर 8.35 प्रतिशत, 3 महीने के लिए 8.50 से बढ़ाकर 8.55, 6 महीने के लिए 8.70 की जगह 8.75, 1 साल के लिए 8.85 की जगह 8.90 प्रतिशत और 3 साल की अवधि के लिए 9.15 की जगह पर 9.20 प्रतिशत कर दिया है. वहीं, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने 1 साल की अवधि के लिए एमसीएलआर दर को 8.90 से बढ़ाकर 8.95 कर दिया है. बाकि अवधि की दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है. आपको बता दें, जल्द दूसरे बैंक भी अपनी एमसीएलआर को बढ़ाने जा रहे हैं. 

क्या होती है एमसीएलआर?

जब हम किसी बैंक से लोन लेते हैं, तो बैंक द्वारा लिए जाने वाले ब्याज की न्यूनतम दर को आधार दर कहा जाता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत आधार दर से कम पर कोई भी बैंक लोन नहीं दे सकता, लेकिन आधार दर की जगह पर बैंक अब एमसीएलआर का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसकी गणना धनराशि की सीमांत लागत, प्रीमियम अवधि, संचालन खर्च और नकदी भंडार अनुपात को बनाए रखने की लागत के आधार पर होती है और इसी गणना के आधार पर लोन दिया जाता है. 

 


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago