होम / पर्सनल फाइनेंस / रिटायरमेंट बन गया नंबर-1 वित्तीय लक्ष्य, लेकिन प्लानिंग में गिरावट : रिपोर्ट

रिटायरमेंट बन गया नंबर-1 वित्तीय लक्ष्य, लेकिन प्लानिंग में गिरावट : रिपोर्ट

रिटायरमेंट को लेकर भारतीयों की सोच तेजी से बदल रही है. सुरक्षा-केंद्रित नजरिए से आगे बढ़कर अब लोग आकांक्षा, आत्म-संतुष्टि और जीवनशैली पर ध्यान दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

PGIM इंडिया म्यूचुअल फंड ने आज अपनी रिटायरमेंट रेडीनेस रिसर्च रिपोर्ट 2025 का तीसरा संस्करण जारी किया है. यह अध्ययन भारतीय परिवारों की बदलती सोच, चिंताओं और महत्वाकांक्षाओं को सामने लाता है. बढ़ती आय और बदलती पहचान के इस दौर में रिपोर्ट एक अहम विरोधाभास उजागर करती है, रिटायरमेंट पहली बार देश की नंबर-1 वित्तीय प्राथमिकता बन गया है, लेकिन इसके लिए ठोस योजना रखने वालों का प्रतिशत तेजी से घटा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में केवल 37 प्रतिशत लोगों के पास रिटायरमेंट प्लान है, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 67 प्रतिशत था. आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं. 

रिटायरमेंट बनी शीर्ष प्राथमिकता

रिसर्च के अनुसार, 2025 में रिटायरमेंट वित्तीय प्राथमिकताओं की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गया है. यह एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि पहले यह आठवें स्थान पर था. लाइफस्टाइल सुधार, उद्यमिता और व्यक्तिगत लक्ष्यों ने अब पारिवारिक-केंद्रित चिंताओं को पीछे छोड़ दिया है.

इरादे बढ़े, लेकिन योजना कमजोर

रिपोर्ट में बताया गया है कि रिटायरमेंट को लेकर जागरूकता और इरादा बढ़ने के बावजूद योजना बनाने की प्रवृत्ति कमजोर हुई है. 2025 में सिर्फ 37 प्रतिशत लोगों ने रिटायरमेंट प्लान बनाया है. इसकी एक बड़ी वजह बीमा-आधारित अप्रोच से हटकर जोखिम सुरक्षा और वेल्थ क्रिएशन के बीच स्पष्ट अंतर करना मानी जा रही है.

डर से आकांक्षा की ओर बदली सोच

भारतीयों की मनी माइंडसेट में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. पहले जहां सोच डर और सुरक्षा पर केंद्रित थी, अब वह आकांक्षा, प्रगति और लाइफस्टाइल फ्रीडम की ओर बढ़ रही है. लोग सुरक्षा के साथ-साथ अपने सपनों और व्यक्तिगत लक्ष्यों को भी महत्व देने लगे हैं.

रिटायरमेंट प्लानिंग में म्यूचुअल फंड्स का दबदबा

रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए म्यूचुअल फंड्स सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरे हैं. म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर को प्राथमिकता देने वालों का आंकड़ा 2023 के 44 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 62 प्रतिशत हो गया है.
म्यूचुअल फंड अपनाने वालों की संख्या भी 24 प्रतिशत से बढ़कर 35 प्रतिशत हो गई है. इसके साथ ही NPS, PPF और रिटायरमेंट-फोकस्ड फंड्स में भी रुचि बढ़ी है. नए जमाने के प्रोडक्ट्स जैसे REITs ने भी रिटायरमेंट पोर्टफोलियो में शुरुआती एंट्री की है.

वैकल्पिक आय में सुस्ती, लेकिन इरादों में उछाल

रिपोर्ट के अनुसार, वैकल्पिक आय स्रोत अपनाने वालों की संख्या घटकर 25 प्रतिशत रह गई है. हालांकि, इसे अपनाने की मंशा बढ़कर 44 प्रतिशत तक पहुंच गई है. लाइफस्टाइल लक्ष्यों और ‘नेवर रिटायर’ माइंडसेट के चलते लोग रिटायरमेंट के बाद भी कमाई के नए रास्ते तलाशना चाहते हैं.

सुरक्षा से आत्म-केंद्रित सोच की ओर बदलाव

रिपोर्ट यह भी बताती है कि परिवार की सुरक्षा और हेल्थ इमरजेंसी जैसे मुद्दे, जो पहले सबसे ऊपर थे, अब प्राथमिकता सूची में नीचे खिसक गए हैं. उनकी जगह बेहतर जीवनशैली, बिजनेस शुरू करना और व्यक्तिगत संतुष्टि जैसे लक्ष्य तेजी से उभर रहे हैं.
यह संकेत देता है कि अधिक समृद्ध होते भारत में परिवार और स्वास्थ्य अब “हाइजीन फैक्टर” बनते जा रहे हैं, जबकि लोग केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि अपने सपनों के अनुरूप रिटायरमेंट की कल्पना करने लगे हैं.

PGIM इंडिया म्यूचुअल फंड के अनुसार, “रिटायरमेंट भले ही नंबर-1 प्राथमिकता बन गया हो, लेकिन तैयारी में आई गिरावट को नकारात्मक संकेत के रूप में नहीं देखना चाहिए. यह एक सकारात्मक विकास का संकेत है, जहां भारतीय जोखिम से सुरक्षा और सक्रिय रूप से संपत्ति निर्माण के बीच अंतर समझने लगे हैं और अधिक स्पष्ट, लक्ष्य-आधारित योजना की ओर बढ़ रहे हैं.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago