होम / पर्सनल फाइनेंस / DMart वाले दमानी से लेकर रेखा झुनझुनवाला तक, दिग्गजों ने कहां लगाया बड़ा दांव?

DMart वाले दमानी से लेकर रेखा झुनझुनवाला तक, दिग्गजों ने कहां लगाया बड़ा दांव?

राधाकिशन दमानी ने कुछ वक्त पहले जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में भी निवेश किया था. ये बैंक इस साल के आखिरी तक IPO आ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में निवेश करने वाले अक्सर ये डेटा खंगालते रहते हैं कि किस दिग्गज इन्वेस्टर ने कहां पैसा लगाया है. क्योंकि बड़े-बड़े निवेशक वहीं पैसा लगाते हैं, जहां अच्छे रिटर्न की संभावना सबसे ज्यादा होती है. ऐसे में सामान्य व्यक्ति भी उन्हीं शेयरों पर दांव लगाकर कुछ मुनाफा कमाना चाहता है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि DMart के मालिक राधाकिशन दमानी, मशहूर निवेशक राकेश झुनझुनवाला की वाइफ रेखा झुनझुनवाला, विजय केडिया, डॉली खन्ना, मुकुल अग्रवाल और अनिल गोयल जैसे नामी इन्वेस्टर्स ने इन स्टॉक्स पर भरोसा जताया है. 

दमानी ने इसमें बढ़ाई हिस्सेदारी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) के मालिक राधाकिशन दमानी की इनवेस्टमेंट कंपनी डेराइव ट्रेडिंग एंड रिसॉर्ट्स ने जून 2023 तिमाही के दौरान United Breweries के काफी शेयर खरीदे हैं. दमानी ने इस कंपनी के 59,298 शेयर खरीदे और इस तरह उनके पास United Breweries के कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 3195834 हो गई है. इस कंपनी में उनकी अब 1.21 पर्सेंट की हिस्सेदारी है. बता दें कि United Breweries किसी जमाने में विजय माल्या की हुआ करती थी, लेकिन अब Diageo के पास इसकी बहुमत हिस्सेदारी है. 

रेखा को इस कंपनी पर भरोसा 
राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला भी दिग्गज निवेशकों में शुमार हैं. उनके पोर्टफोलियो में कई कंपनियों के शेयर हैं. हालांकि, उन्होंने टाटा कम्युनिकेशंस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जून 2023 तिमाही में इस कंपनी उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 1.84 प्रतिशत हो गई. जबकि मार्च 2023 तिमाही में टाटा ग्रुप की इस कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.79% थी. वहीं, ट्रेंडलाइन पर उपलब्ध डेटा बताता है कि दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी Capacite Infraprojects में अपनी हिस्सेदारी 1.9% से बढ़ाकर 4.3% कर ली है. साथ ही उन्होंने De Nora India पर भी विश्वास जताते हुए अपने स्टेक को 1.4% से 1.9% कर लिया है.

गोयल ने यहां लगाया बड़ा दांव
इनवेस्टर डॉली खन्ना ने 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में Talbros Automotive Components के साथ ही Mangalore Chemicals and Fertilisers और Nitin Spinners Limited में अपनी हिस्सेदारी में इजाफा किया है. गौरतलब है कि डॉली के पोर्टफोलियो को उनके पति राजीव खन्ना ही मैनेज करते हैं. वहीं, अनिल कुमार गोयल ने जून 2023 तिमाही में LG Balakrishnan & Bros पर दांव लगाया है. पिछली तिमाही में उनका नाम कंपनी के प्रमुख शेयरहोल्डर्स में नहीं था, लेकिन अब वो इसमें शामिल हो गए हैं. इसी तरह, इनवेस्टर विजय केडिया ने जून तिमाही में Patel Engineering Ltd में अपनी हिस्सेदारी 1.30% से बढ़ाकर 1.70% कर ली है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago