होम / पर्सनल फाइनेंस / Airtel ग्राहकों को बड़ा झटका! ये दो रिचार्ज प्लान हुए महंगे 

Airtel ग्राहकों को बड़ा झटका! ये दो रिचार्ज प्लान हुए महंगे 

Airtel ने अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है. अब ग्राहकों 118 और 289 वाले रिचार्ज प्लान के लिए अतिरिक्त रुपये चुकाने होंगे, जबकि बेनेफिट और वैलीडिटी में कई बदलाव नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयरटेल (Airtel) ने अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान महंगे करके ग्राहकों को अचानक एक बड़ा झटका दे दिया है. अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. दरअसल, कंपनी ने 118 रुपये और 289 रुपये वाले दो मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है. अब सेम बेनेफिट के साथ पुराने प्लान्स नई कीमतों के साथ नजर आ रहे हैं. कंपनी ने इन नए प्लान्स की कीमत अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दी है.

बेनेफिट पुराने, कीमत नई 
एयरटेल के 118 और 289 इन दोनों प्लान्स में आपको बेनेफिट तो पहले जैसे ही मिलेंगे, लेकिन इसके लिए कीमत अब ज्यादा चुकानी होगी. पुराने प्लान्स को एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर नई कीमतों के साथ लिस्ट कर दिया गया है.

इस प्लान के लिए चुकाने होंगे अतिरिक्त 11 रुपये 
कंपनी ने 118 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है. अब रिचार्ज प्लान के लिए आपको 129 रुपये चुकाने होंगे. आपको इसके लिए अब 11 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. इस रिचार्ज प्लान पर ग्राहकों को पहले की तरह ही 12GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी भी पुराने एक्टिव प्लान जितनी ही रहेगी. यह प्लान केवल आपकी एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत को पूरा करेगा, जिसे डेटा ऐड-ऑन प्लान की तरह इस्तेमाल किया जाता है.

40 रुपये महंगा हुआ ये प्लान
एयरटेल ने 289 रुपये वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमत भी बढ़ दी है. इस रिचार्ज प्लान के लिए अब आपको 329 रुपये चुकाने होंगे. इस प्लान के लिए ग्राहकों को अब 40 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. इस रिचार्ज प्लान पर ग्राहकों को पहले की तरह ही 4GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, रोमिंग कॉलिंग के साथ 300 SMS, Apollo 24/7 Circle, Free Hellotunes और Wynk Music की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी. इसकी वैलीडिटी पहले की तरह 35 दिनों तक ही  रहेगी. 

क्यों बढ़ाई प्लान की कीमत 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरटेल की ओर से यह फैसला एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है. इसी के साथ निवेश पर बेहतर रिटर्न पाने के लिए भी इन रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago