होम / पर्सनल फाइनेंस / इस बैंक ने दिया झटका, बढ़ा दी अपने ग्राहकों के लोन की EMI, इतना हुआ अब MCLR

इस बैंक ने दिया झटका, बढ़ा दी अपने ग्राहकों के लोन की EMI, इतना हुआ अब MCLR

इससे ग्राहकों के लोन की ईएमआई में भी वृद्धि होगी. बैंक की नई दरें 18 नवंबर, 2022 से प्रभावी हो गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में शुमार एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों के बड़ा झटका देते हुए MCLR दरों में इजाफा कर दिया है. इससे ग्राहकों के लोन की ईएमआई में भी वृद्धि होगी. बैंक की नई दरें 18 नवंबर, 2022 से प्रभावी हो गई हैं. बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट्स में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है, जिससे बेंचमार्क रेट ऑफ इंटरेस्ट 8.25 फीसदी से शुरू होकर 8.60 फीसदी तक हो जाएगा. 

इतना होगा विभिन्न टेनॉर के लिए इंटरेस्ट रेट

एक्सिस बैंक में अब 1-वर्ष का एमसीएलआर 8.45% हो गया है, जबकि पिछली बार ये दर 8.35% थी. 2 साल की एमसीएलआर अब पिछले 8.45% से 8.55% हो गई है, जबकि 3 साल के लिए यह ब्याज दर 8.50% की तुलना में 8.60% हो गई है. 6 महीने और 3 महीने के कार्यकाल के लिए MCLR को पिछले 8.30% और 8.25% की तुलना में क्रमशः 8.40% और 8.35% कर दिया गया है. 1 महीने और ओवरनाइट टेनॉर के लिए MCLR को पहले के 8.15% के मुकाबले बढ़ाकर 8.25% कर दिया गया है.

बैंक बढ़ा या घटा सकता है इंटरेस्ट रेट्स

यह ध्यान देने की जरूरत है कि आधार दर और एमसीएलआर की समय-समय पर बैंक द्वारा समीक्षा की जाती है और यह बदल भी सकती है और नहीं भी. 01 अक्टूबर, 2019 से नवीनीकृत सभी नए फ्लोटिंग रेट लोन और क्रेडिट लिमिट को रेपो रेट से जोड़ा गया है. 

बैंक के प्रॉफिट में हुई थी वृद्धि

सितंबर 2022 की तिमाही के दौरान एक्सिस बैंक ने 5,330 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो साल-दर-साल 70% बढ़ गया है. बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना 31% बढ़कर 10,360 करोड़ रुपये हो गई. इस बीच, 30 सितंबर, 2022 तक सकल एनपीए घटकर 2.5% हो गया, जो एक तिमाही पहले 2.76% और एक साल पहले 3.53% था.

शुक्रवार को एक्सिस बैंक के शेयर बीएसई पर 857 रुपये पर स्थिर बंद हुए. स्टॉक ने क्रमशः  865.85 रुपये और 855.20 रुपये के उच्च और निम्न स्तर को छुआ था. इसका मार्केट कैप 2.64 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.

VIDEO: डायबिटीज के बारे में हैं ये 5 Myth, जिसे आमतौर पर लोग मानते हैं सही

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

53 minutes ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

2 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

1 hour ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

5 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

3 hours ago