✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / EPFO अकाउंट से पैसे निकालना हुआ आसान, जानिए क्या है नए नियम?

EPFO अकाउंट से पैसे निकालना हुआ आसान, जानिए क्या है नए नियम?

EPFO में निवेश करके आप रिटायरमेंट के बाद मोटा फंड जमा कर सकते हैं. वैसे तो ईपीएफओ फंड रिटायरमेंट के बाद मैच्योर होता है, पर कुछ स्थिति में इसमें आंशिक निकासी की भी सुविधा मिलती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो हर महीने के आपके वेतन से एक फिक्सड अमाउंट ईपीएफओ (EPFO) में जमा जरूर होती होगी. वैसे तो ईपीएफओ में जमा राशि रिटायरमेंट के बाद मैच्योर होती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर आप पहले भी पैसे निकाल सकते हैं. जी हां, ईपीएफओ अपने सदस्यों को यह सुविधा देता है कि जरूरत के समय वह पीएफ फंड से निकासी करें. बता दें, हाल ही में ईपीएफओ ने निकासी के नियमों में संशोधन (EPF Withdrawal Rules 2024) किया है. अगर आप भी ईपीएफ अकाउंट से पैसे निकालने की सोच रहे हैं, तो जानिए नियमों में अब क्या बदलाव हुए हैं?

पीएफ निकासी नए नियम 2024 

1. ईपीएफ से आंशिक निकासी के लिए ईपीएफ सदस्य को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. एजुकेशन, घर खरीद या निर्माण, शादी और इलाज के लिए ही निकासी की जा सकती है.

2. ईपीएफओ के निकासी नियमों के अनुसार ईपीएफ धारक रिटायरमेंट से 1 साल पहले 90 प्रतिशत तक की निकासी कर सकती है. 90 प्रतिशत की निकासी के लिए सदस्य की आयु 54 साल से ज्यादा होनी चाहिए.
3. आज के समय में कई कंपनी में छंटनी होती है. ऐसे में ईपीएफओ के नियमों के अनुसार अगर छंटनी होती है और कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बेरोजगार हो जाता है तो वह ईपीएफ फंड से पैसे निकाल सकते है.
4. कर्मचारी एक महीने के बेरोजगारी के बाद 75 प्रतिशत और लगातार 2 महीने बेरोजगार रहने पर पूर्ण निकासी कर सकता है. वहीं, नई जॉब लगने के बाद कर्मचारी बचे हुए 25 प्रतिशत फंड को नए ईपीएफ अकाउंट (EPF Account) में ट्रांसफर कर सकता है.
5. अगर कोई कर्मचारी लगातार 5 साल तक ईपीएफ में योगदान करता है, तो उसे निकासी के समय टैक्स बेनिफिट (Tax Benefit) भी मिलता है. वहीं, मैच्योरिटी से पहले निकासी पर टीडीएस (TDS) काटा जाएगा. हालांकि, 50 हजार रुपये से कम की निकासी पर टीडीएस नहीं कटता है.
6. बता दें, निकासी के लिए सदस्य में पैन कार्ड (PAN Card) जमा किया है, तो 10 प्रतिशत की टीडीएस कटौती होती है. वहीं, पैन कार्ड जमा न करने पर 30 प्रतिशत की कटौती होती है.

आंशिक निकासी के लिए यहां करें अप्लाई
आंशिक निकासी के लिए ईपीएफ मेंबर को ईपीएफ पोर्टल और उमंग ऐप पर आवेदन करना होगा. नियोक्ता से मंजूरी मिल जाने के बाद मेंबर के बैंक अकाउंट में पैसे आ जाते हैं. आंशिक निकासी के लिए आवेदन देने के बाद मेंबर स्टेटस भी चेक कर सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago