होम / पर्सनल फाइनेंस / 15 दिन आगे बढ़ी ITR दाखिल करने की डेडलाइन, इन टैक्सपेयर्स को मिली राहत!

15 दिन आगे बढ़ी ITR दाखिल करने की डेडलाइन, इन टैक्सपेयर्स को मिली राहत!

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के नए सर्कुलर के अनुसार असेसमेंट ईयर 2024-25 (वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर रिटर्न दाखिल करने) के लिए नई डेडलाइन अब 15 नंवबर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन 15 दिन आगे बढ़ा दी है. अब कॉर्पोरेट्स के लिए नई डेडलाइन बढ़कर 15 नवंबर हो गई है. इस संबंध में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक सर्कुलर भी जारी किया है. इस सर्कुलर के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 की डेडलाइन आगे बढ़ाई जाएगी और अब असेसमेंट ईयर 2024-25 (वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर रिटर्न दाखिल करने) के लिए नयी डेडलाइन अब 15 नंवबर है.

व्यक्तिगत इनकम टैक्स संग्रह ने कॉर्पोरेट को छोड़ा पीछे
एक्सपर्ट्स के अनुसार कॉर्पोरेट्स के लिए टैक्स रिटर्न दाखिल करने की यह विस्तारित अवधि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट पर लागू नहीं होगी. इससे पहले सितंबर में सीबीडीटी ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम डेडलाइन सात दिन आगे बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दी थी. बता दें, वित्त वर्ष 2021 से व्यक्तिगत आयकर संग्रह ने कॉर्पोरेट आयकर को पीछे छोड़ दिया है. वित्त वर्ष 2024 में प्रत्यक्ष टैक्स-जीडीपी अनुपात 6.64 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो 2000-01 के बाद से सबसे अधिक है. इसके अतिरिक्त, कर संग्रह की लागत वित्त वर्ष 2024 में घटकर 0.44 प्रतिशत हो गई, जो वित्त वर्ष 2023 में 0.51 प्रतिशत थी.

रिर्टन फाइलिंग में हो रही बढ़ोतरी
बता दें, टैक्स सरलीकरण उपायों ने आयकर रिटर्न फाइलिंग में बढ़ोतरी की है. एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार 5 लाख रुपये तक कमाने वालों के लिए आय असमानता में 74.2 प्रतिशत की कमी आई है, जो दिखाता है कि सरकारी पहल कम आय वाले समूहों के बीच आय को प्रभावी ढंग से बढ़ा रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) योगदान 14 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है. भारत की प्रगतिशील टैक्स व्यवस्था ने आकलन वर्ष 2024 में प्रत्यक्ष टैक्स योगदान को कुल टैक्स रेवेन्यू का 56.7 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है, जो 14 वर्षों में सबसे अधिक है.

इसे भी पढ़ें-Jio का दिवाली धमाका ऑफर! रिचार्ज कराएं और पाएं फूड से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग के कूपन!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

12 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago